ऐक्सेसिबिलिटी सेंटर

सभी के लिए क्रिएटिविटी, ऐक्सेसिबिलिटी और प्रेरणा को कनेक्ट करते हुए.

प्रतिबद्धता को लेकर हमारा स्टेटमेंट

Spotify में, हम लोगों की क्रिएटिविटी का जश्न मनाते हैं और अपने प्लैटफ़ॉर्म को सभी लोगों के लिए उपयोगी बनाने की कोशिश करते हैं. हम विशेषज्ञों से सीखते हैं और ऐक्सेसिबिलिटी से जुड़े काम में अनुभव रखने वाले लोगों को टीम में शामिल करते हैं. इससे हम अपने प्रोडक्ट को ऐक्सेस करने योग्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर पाते हैं. हम साथ मिलकर, सभी लोगों को कॉन्टेंट बनाने, ढूँढने और प्रेरित होने के लिए सशक्त बनाना चाहते हैं.

हमारा प्लैटफ़ॉर्म सभी के लिए है और साथ में हमारा वर्कप्लेस भी. आपका यहाँ स्वागत है, फिर चाहे आप कैसे भी हो, कहीं से भी आए हों, कैसे भी दिखते हों या कॉन्टेंट को लेकर आपकी पसंद कोई भी हो.

यहाँ बताया गया है कि हम अपने वर्कप्लेस, प्लैटफ़ॉर्म और यूज़र के लिए ऐक्सेसिबिलिटी के लक्ष्यों को कैसे पूरा कर रहे हैं:

हमारे कर्मचारी: Spotify में हमने जितने अलग-अलग नज़रियों को पेश किया है और उन्हें बेहतर बनाया है, उतना ही ज़्यादा हम इस दिशा में अपना योगदान देंगे, कामयाब होंगे और शानदार बनेंगे. दुनिया भर में अपने लोगों के लिए हम जो भी करते हैं उसमें ऐक्सेसिबिलिटी शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं. हम अपनी वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य पहल, Heart & Soul को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे. साथ ही, हम दुनिया भर में अपने ऑफ़िस को पूरी तरह से ऐक्सेस करने योग्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

सुनने वाले: Spotify दुनिया भर में लाखों लोगों की ज़िंदगी का हिस्सा है और यह पक्का करना हमारी प्राथमिकता है कि हमारा प्लैटफ़ॉर्म सभी के लिए ऐक्सेस करने योग्य हो.

आर्टिस्ट और क्रिएटर: हमारे प्लैटफ़ॉर्म के पास सामर्थ्य है और हम इसका इस्तेमाल दुनिया भर से कम्युनिटी के विचारों, उनकी कहानियों और संस्कृति को लोगों तक पहुँचाने के लिए कर रहे हैं. हम दिव्यांग आर्टिस्ट और क्रिएटर के लिए अपनी सहायता को बेहतर करना जारी रखेंगे और अपने प्लैटफ़ॉर्म पर उनकी प्रतिभा को शेयर करते रहेंगे.

इन आइडिया पर काम करने का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता कि हम इसके लिए खास और मापे जाने लायक प्लान तैयार करें, जिसके लिए हम जवाबदेह हों और जिस पर हम पूरी ईमानदारी से काम करें.