स्किप करके कॉन्टेंट पर जाएँ
Spotify - होम
    • Premium Standard आपका म्यूज़िक. आपका तरीका. कहीं भी - 1 अकाउंट.
    • Premium Platinum म्यूज़िक सुनने का नया अनुभव - अधिकतम 3 अकाउंट.
    • Premium Student 1 अकाउंट - योग्य स्टूडेंट के लिए डिस्काउंट.
  • सहायता
  • डाउनलोड करें
  • साइन अप करें
  • लॉग इन करें
  • कानूनी
  • उपयोग के नियम और शर्तें
  • बौद्धिक संपदा से जुड़ी पॉलिसी
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • इस्तेमाल करने से जुड़े दिशा-निर्देश
  • सशुल्क सब्सक्रिप्शन से जुड़ी शर्तें

Spotify की प्राइवेसी पॉलिसी

12 जून, 2026 से लागू

1. इस पॉलिसी के बारे में जानकारी

2. निजी डेटा से जुड़े आपके अधिकार और नियंत्रण

3. हमारे द्वारा इकट्ठा किया जाने वाला आपका निजी डेटा

4. आपके निजी डेटा के इस्तेमाल को लेकर हमारा उद्देश्य

5. आपके निजी डेटा को शेयर करना

6. डेटा को अपने पास बनाए रखना

7. दूसरे देशों में ट्रांसफ़र करना

8. आपके निजी डेटा को सुरक्षित रखना

9. बच्चे

10. तीसरे पक्ष के लिंक

11. इस पॉलिसी में किए गए बदलाव

12. हमसे संपर्क करने का तरीका

1. इस पॉलिसी के बारे में जानकारी

इस प्राइवेसी पॉलिसी में बताया गया है कि हम Spotify AB में आपके निजी डेटा को कैसे प्रोसेस करते हैं. अब से, हम इसे 'पॉलिसी' कहेंगे.

यह इन पर लागू होता है:

  • यूज़र के तौर पर आपके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली Spotify की सभी स्ट्रीमिंग सेवाएँ. उदाहरण के लिए, इसमें ये शामिल हैं:
    • आपके द्वारा किसी भी डिवाइस पर Spotify का इस्तेमाल
    • यूज़र के तौर पर आपके अनुभव को आपकी पसंद और ज़रूरत के मुताबिक बनाना
    • हमारी सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए ज़रूरी बुनियादी सुविधाएँ
    • आपके Spotify अकाउंट का अन्य ऐप्लिकेशन के साथ कनेक्शन
    • हमारे मुफ़्त और पेमेंट वाले दोनों स्ट्रीमिंग विकल्प (दोनों ही 'सेवा विकल्प' हैं)
  • Spotify की उन सेवाओं पर जिनमें इस पॉलिसी का लिंक उपलब्ध कराया गया है. इसमें Spotify की वेबसाइटें, ग्राहक सेवा और कम्युनिटी साइटशामिल है.

अब से, हम इन सभी सेवाओं को सामूहिक रूप से 'Spotify सेवा' कहेंगे.

समय-समय पर हम नई सेवाएँ तैयार कर सकते हैं या अतिरिक्त सेवाएँ ऑफ़र कर सकते हैं. ये सभी इस पॉलिसी के अधीन होंगी, बशर्ते इनके बारे में जानकारी देते समय अन्यथा उल्लेख न किया गया हो.

इस पॉलिसी _का मतलब यह नहीं है _...

  • यह Spotify के उपयोग की शर्तें नहीं है, जो एक अलग दस्तावेज़ है. 'उपयोग की शर्तें' आपके और Spotify के बीच सेवा के इस्तेमाल को लेकर कानूनी अनुबंध के बारे में बताती हैं. इन शर्तों में Spotify के नियमों और अनुबंध के तहत आपके अधिकारों के बारे में भी बताया गया है
  • Spotify की ऐसी अन्य सेवाओं के आपके इस्तेमाल से जुड़ी शर्तें जिनकी अपनी प्राइवेसी पॉलिसी है, जैसे कि Megaphone.

दूसरे रिसोर्स और सेटिंग

इस पॉलिसी में आपके निजी डेटा के बारे में ज़रूरी जानकारी मौजूद है. हालाँकि, आप शायद पहले हमारे दूसरे प्राइवेसी रिसोर्स और नियंत्रणों पर नज़र डालना चाहें:

  • सुरक्षा और प्राइवेसी सेंटर: यह इस्तेमाल में आसान एक हब है, जिसमें मुख्य विषयों की खास जानकारी उपलब्ध है.
  • अकाउंट की प्राइवेसी: यह खास निजी डेटा की प्रोसेसिंग को कंट्रोल करने की सुविधा है.
  • नोटिफ़िकेशन सेटिंग: इससे तय होता है कि आपको Spotify की ओर से कौन से मार्केटिंग संदेश मिलेंगे.
  • सेटिंग (Spotify के डेस्कटॉप और मोबाइल वर्शन में उपलब्ध हैं): Spotify सेवा के कुछ खास पहलुओं, जैसे कि 'सोशल' या 'अश्लील कॉन्टेंट' को नियंत्रित करती हैं. 'सोशल' सेटिंग में जाकर आप यह कर सकते हैं:
    • प्राइवेट सेशन शुरू कर सकते हैं
    • यह चुन सकते हैं कि आप जो Spotify पर सुनते हैं वह अपने फ़ॉलोअर के साथ शेयर करना चाहते हैं या नहीं
    • यह चुन सकते हैं कि आपने हाल ही में जिन आर्टिस्ट को सुना है उन्हें आप अपनी पब्लिक प्रोफ़ाइल पर दिखाना चाहते हैं या नहीं
    • अन्य यूज़र के साथ मैसेज भेजने/पाने की सुविधा बंद कर सकते हैं (अगर आपके देश में मैसेज सेवा उपलब्ध है)

'अश्लील कॉन्टेंट' सेटिंग में जाकर आप यह नियंत्रित कर सकते हैं कि आपके Spotify अकाउंट में अश्लील रेटिंग वाले कॉन्टेंट दिखाया जाए या नहीं.

  • कुकी पॉलिसी: कुकी के इस्तेमाल और कुकी संबंधी अपनी प्राथमिकता को मैनेज करने के बारे में जानकारी. जब आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं, तो आपके फ़ोन, टैबलेट या कंप्यूटर में सेव हो जाने वाली फ़ाइलों को कुकी कहते हैं.

2. निजी डेटा से जुड़े आपके अधिकार और नियंत्रण

कई प्राइवेसी कानून लोगों को अपने निजी डेटा पर अधिकार देते हैं. इन कानूनों में सामान्य डेटा संरक्षण अधिनियम या **'GDPR' **शामिल है.

कुछ अधिकार सिर्फ़ तब लागू होते हैं, जब Spotify आपके डेटा को प्रोसेस करने के लिए कुछ खास 'कानूनी आधार' का इस्तेमाल करता है. हमने सेक्शन 4 'आपके निजी डेटा के इस्तेमाल को लेकर हमारा उद्देश्य' में हर कानूनी आधार और Spotify कब इनका इस्तेमाल करता है, इसके बारे में बताया है.

नीचे दी गई तालिका में ये जानकारी शामिल है:

  • आपके अधिकार
  • वे परिस्थितियाँ जब ये लागू होते हैं (जैसे कि कानूनी आधार पर ज़रूरत)
  • इनका इस्तेमाल कैसे करना है

यह आपका अधिकार है कि...

कैसे?

जानकारी रखना

इस बारे में जानकारी रखें कि हम आपका कौन-सा निजी डेटा प्रोसस करते हैं और उसे कैसे प्रोसेस करते हैं.

हम आपको जानकारी देते हैं:

  • इस पॉलिसी के ज़रिए
  • Spotify सेवा को इस्तेमाल करते समय आपको दी गई जानकारी के ज़रिए
  • जब आप हमसे संपर्क करते हैं, तो आपके खास सवालों और अनुरोधों के जवाब देकर

ऐक्सेस करना

हम आपके बारे में जो निजी डेटा प्रोसेस करते हैं उसके ऐक्सेस के लिए अनुरोध करें.

Spotify से अपने निजी डेटा की कॉपी पाने का अनुरोध करने के लिए, इनमें से कोई एक काम करें:

  • 'अकाउंट की प्राइवेसी' पेज पर जाकर “अपना डेटा डाउनलोड करें” टूल का इस्तेमाल करें या
  • हमसे संपर्क करें

अपना डेटा डाउनलोड करने पर, आपको अपने डेटा के बारे में वह जानकारी मिलेगी जो Spotify को सामान्य डेटा संरक्षण अधिनियम (GDPR) के अनुच्छेद 15 के तहत देनी होती है. अगर आपको अपने निजी डेटा के प्रोसेस होने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानकारी चाहिए, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं.

सुधार करना

आपका निजी डेटा जहाँ गलत या अधूरा है, उसे ठीक या अपडेट करने के लिए अनुरोध करें.

आप अपने अकाउंट में 'प्रोफ़ाइल एडिट करें' में जाकर या हमसे संपर्क करके, अपना यूज़र डेटा एडिट कर सकते हैं.

मिटाना

अपने निजी डेटा के कुछ हिस्से को मिटाने का अनुरोध करें.

उदाहरण के लिए, आप हमसे उस निजी डेटा को मिटाने के लिए कह सकते हैं:

  • जिसकी ज़रूरत अब उस उद्देश्य के लिए नहीं है जिसके लिए उसे इकट्ठा किया गया था
  • जिसे हम सहमति के कानूनी आधार पर प्रोसेस करते हैं और आप अपनी सहमति वापस ले लेते हैं
  • जब आप आपत्ति दर्ज करते हैं (नीचे 'आपत्ति' सेक्शन देखें) और
    • आप एक उचित आपत्ति दर्ज करते हैं या
    • आप डायरेक्ट मार्केटिंग पर आपत्ति दर्ज करते हैं

ऐसी परिस्थितियाँ, जहाँ Spotify आपका डेटा मिटा नहीं सकता, उदाहरण के लिए जब:

  • जिस उद्देश्य के लिए डेटा इकट्ठा किया गया है उसके लिए इसे अब भी प्रोसेस करना ज़रूरी हो
  • डेटा का इस्तेमाल करने से जुड़ा Spotify का हित उसे मिटाने से जुड़े आपके हित से बड़ा हो उदाहरण के लिए, हमें अपनी सेवाओं को धोखाधड़ी से बचाने के लिए डेटा की ज़रूरत हो
  • Spotify के पास डेटा रखने का कानूनी अधिकार हो या
  • Spotify को कानूनी दावे पेश करने, लागू करने या उनका बचाव करने के लिए डेटा की ज़रूरत हो. उदाहरण के लिए, आपके अकाउंट से जुड़ी कोई ऐसी समस्या जिसे सुलझाया न गया हो

Spotify से अपना निजी डेटा मिटाने के कई तरीके हैं:

  • अपना सेव किया गया ऑडियो कॉन्टेंट हटाने के लिए, जो ऑडियो कॉन्टेंट हटाना है उसे चुनें और हटाएँ. उदाहरण के लिए, आप अपनी प्लेलिस्ट में मौजूद किसी ट्रैक को या आपकी लाइब्रेरी में सेव किए गए किसी आर्टिस्ट को हटा सकते हैं
  • Spotify से अपने अकाउंट डेटा को मिटाने का अनुरोध करने के लिए, हमारे सहायता पेज पर दिए गए चरणों का पालन करें. इसमें आपका यूज़र डेटा, इस्तेमाल से जुड़ा डेटा और सेक्शन 3 ‘हमारे द्वारा इकट्ठा किया जाने वाला आपका निजी डेटा’ में लिस्ट किया गया अन्य डेटा शामिल है
  • मिटाने के किसी अन्य अनुरोध के लिए, आप हमसे संपर्क कर सकते हैं

प्रतिबंध

अपने सभी या कुछ निजी डेटा की प्रोसेसिंग को रोकने के लिए अनुरोध करें.

आप ऐसा कर सकते हैं, अगर:

  • आपका निजी डेटा सही नहीं है
  • हमारी प्रोसेसिंग गैरकानूनी है
  • हमें किसी खास उद्देश्य के लिए आपकी जानकारी की ज़रूरत नहीं है या
  • आप हमारी प्रोसेसिंग पर आपत्ति दर्ज करते हैं और हम आपके आपत्ति के अनुरोध का आकलन करते हैं. नीचे 'आपत्ति' सेक्शन देखें

आप इस प्रोसेसिंग को कुछ समय के लिए या हमेशा के लिए रोकने का अनुरोध कर सकते हैं.

आप हमसे संपर्क करके अपने प्रतिबंध के अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं.

आपत्ति करना

अपने निजी डेटा की प्रोसेसिंग पर आपत्ति दर्ज करें.

आप ऐसा कर सकते हैं, अगर:

  • Spotify, वैध हित के कानूनी आधार पर आपका निजी डेटा प्रोसेस कर रहा है या
  • Spotify, ज़रूरत और पसंद के मुताबिक बनाए गए विज्ञापन दिखाने के लिए आपका निजी डेटा प्रोसेस कर रहा है

अपना आपत्ति का अधिकार इस्तेमाल करने के लिए, आप ये कर सकते हैं:

  • Spotify सेवा पर मौजूद कंट्रोल का इस्तेमाल करके, ऐसे कुछ फ़ीचर एडजस्ट या बंद किए जा सकते हैं जो आपके निजी डेटा को प्रोसेस करते हैं. यूज़र के हिसाब से बनाए गए विज्ञापन को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है, इसका तरीका सेक्शन के आखिरी हिस्से में देखें
  • हमसे संपर्क करें

डेटा पोर्टेबिलिटी

इलेक्ट्रॉनिक फ़ॉर्मेट में अपने निजी डेटा की कॉपी का अनुरोध करें. साथ ही, किसी अन्य पक्ष की सेवा में इस डेटा को इस्तेमाल करने के लिए, इसके ट्रांसमिट के अधिकार का अनुरोध करें.

जब हम सहमति या अनुबंध के पालन के कानूनी आधार के तहत, आपका निजी डेटा प्रोसेस कर रहे हों, तब आप हमसे अपने डेटा को ट्रांसमिट करने का अनुरोध कर सकते हैं. हालाँकि, Spotify किसी भी अनुरोध को एक संभव हद तक ही पूरा करने की कोशिश करेगा.

पोर्टेबिलिटी के अधिकार को इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी के लिए, ऊपर 'ऐक्सेस करना' देखें.

ऑटोमेटेड तरीके से लिए जाने वाले फ़ैसले के अधीन न होना

प्रोफ़ाइलिंग सहित ऐसे किसी फ़ैसले के अधीन न होना जो पूरी तरह से ऑटोमेटेड तरीके से लिया गया हो (मानवीय भागीदारी के बिना लिए गए फ़ैसले) और जहाँ इस फ़ैसले से आप पर कोई कानूनी प्रभाव या इससे मिलता-जुलता महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता हो.

Spotify अपनी सेवा में ऐसे ऑटोमेटेड तरीके से फ़ैसले नहीं लेता है.

सहमति वापस लेना

आपके निजी डेटा को इकट्ठा करने या उसका उपयोग करने की जो सहमति आपने हमें दी है, उसे वापस लेना.

अगर Spotify आपके निजी डेटा को सहमति के कानूनी आधार पर प्रोसेस कर रहा है, तो आप ऐसा कर सकते हैं.

अपनी सहमति वापस लेने के लिए, आप यह कर सकते हैं:

  • Spotify पर इससे संबंधित नियंत्रणों को एडजस्ट करें
  • हमसे संपर्क करें

शिकायत दर्ज करें

कोई भी सवाल या समस्या होने पर, Swedish Authority for Privacy Protection या अपने स्थानीय डेटा सुरक्षा विभाग से संपर्क करें.

आपको Swedish Authority की जानकारी यहाँ मिल जाएगी. आप अपने स्थानीय डेटा सुरक्षा विभाग की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं.

ज़रूरत और पसंद के अनुसार बनाए गए विज्ञापन से जुड़े कंट्रोल

ज़रूरत और पसंद के अनुसार बनाए गए विज्ञापन दिखाने की सुविधा क्या है?

  • हम आपकी जानकारी का इस्तेमाल करके आपको ज़्यादा प्रासंगिक विज्ञापन दिखाते हैं. इसे दिलचस्पी के आधार पर विज्ञापन दिखाने की सुविधा भी कहा जाता है.
  • जब विज्ञापन पार्टनर हमें उन विषयों के बारे में जानकारी देता है जिनमें आपकी दिलचस्पी हो सकती है, तब हम आपको उन विषयों से जुड़े विज्ञापन दिखा सकते हैं. ऐसे विज्ञापनों को 'यूज़र के हिसाब से बनाए गए विज्ञापन' कहा जाता है. उदाहरण के लिए, अगर हमें यह जानकारी मिले कि आपको कुकिंग पसंद है, तो हम आपको ब्लेंडर से जुड़े विज्ञापन दिखा सकते हैं.

पसंद के अनुसार बनाए गए विज्ञापन दिखाने की सुविधा को नियंत्रित कैसे करें:

  • आप 'यूज़र के हिसाब से बनाए गए विज्ञापन' सेटिंग के ज़रिए इन विज्ञापनों को कंट्रोल कर सकते हैं.
  • एपिसोड के शो के ब्योरे में दिए गए लिंक का इस्तेमाल करके भी आप कुछ पॉडकास्ट के लिए पसंद के अनुसार बनाए गए विज्ञापनों को कंट्रोल कर सकते हैं. यह तब लागू होता है, जब कॉन्टेंट प्रोवाइडर पॉडकास्ट को फ़ंड करने के लिए उसमें विज्ञापन डालते हैं. ये कंट्रोल पॉडकास्ट के होस्टिंग प्रोवाइडर द्वारा मैनेज किए जाते हैं और हो सकता है कि वह Spotify न हो.

अगर आपने यूज़र के हिसाब से बनाए गए विज्ञापनों से 'ऑप्ट आउट' किया हुआ है, तो आपको हमारे मुफ़्त सेवा विकल्प के साथ-साथ हमारे सशुल्क सेवा विकल्प पर कम प्रासंगिक विज्ञापन मिलेंगे (उदाहरण के लिए, पॉडकास्ट में विज्ञापन). इस तरह के विज्ञापन आपके रजिस्ट्रेशन की जानकारी और Spotify के रियल-टाइम इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी पर आधारित होते हैं, जैसे कि आप फ़िलहाल हमारी सेवाओं पर क्या सुन रहे हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप कुकिंग से जुड़ा कोई पॉडकास्ट सुन रहे हैं, तो हो सकता है कि आपको फ़ूड प्रोसेसर से जुड़ा कोई विज्ञापन सुनाई दे.

3. हमारे द्वारा इकट्ठा किया जाने वाला आपका निजी डेटा

हम आपसे जो निजी डेटा इकट्ठा करते हैं उसे इन तालिकाओं में अलग-अलग कैटेगरी में बाँटा गया है.

यह डेटा तब इकट्ठा किया जाता है, जब आप Spotify सेवा के लिए साइन अप करते हैं

या जब आप अपना अकाउंट अपडेट करते हैं

कैटेगरी

विवरण

यूज़र डेटा

निजी डेटा, जिसकी ज़रूरत आपका Spotify अकाउंट बनाने के लिए होती है और जिससे आप Spotify सेवा इस्तेमाल कर पाते हैं.

आपके पास जिस तरह की सेवा का विकल्प होता है उसके हिसाब से डेटा इकट्ठा और इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने अपना अकाउंट कैसे बनाया है, आप किस देश में रहते हैं और आपने साइन इन करने के लिए किसी तीसरे पक्ष की सेवा का इस्तेमाल किया है या नहीं. इसमें आपकी यह जानकारी भी शामिल हो सकती है:

  • डिस्प्ले नाम
  • ईमेल पता
  • पासवर्ड
  • फ़ोन नंबर
  • जन्म की तारीख
  • लिंग
  • डाक पता (आगे की जानकारी के लिए नीचे देखें)
  • देश
  • यूनिवर्सिटी/कॉलेज (Spotify Premium Student के लिए)
  • किसी तीसरे पक्ष के प्रोवाइडर द्वारा की गई 'उम्र की जाँच' में तय की गई अनुमानित या कन्फ़र्म की गई उम्र

हमें यह डेटा आपसे मिलता है, जैसे कि साइन अप वाले फ़ॉर्म से या अकाउंट पेज से.

हम इसमें से कुछ डेटा आपके डिवाइस में से भी इकट्ठा करते हैं, जैसे कि देश या क्षेत्र. हम इस डेटा को कैसे इकट्ठा और इस्तेमाल करते हैं, इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, 'इस्तेमाल करने से जुड़ा डेटा' में जाकर 'आपकी सामान्य (जो सटीक नहीं है) लोकेशन' देखें.

डाक पते से जुड़ा डेटा

हम नीचे दी गई वजहों से आपका डाक पता पूछ सकते हैं और उसे प्रोसेस कर सकते हैं:

  • सेवा विकल्प को लेकर योग्यता की जाँच करने के लिए
  • कानूनी तौर पर ज़रूरी नोटिस देने के लिए
  • सहायता के विकल्प देने के लिए
  • बिलिंग और टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन के लिए
  • आपके द्वारा खरीदे गए या अनुरोध किए गए गिफ़्ट या चीज़ें पहुँचाने के लिए

कुछ मामलों में, हम आपके पते को वेरिफ़ाई करने में आपकी मदद करने के लिए, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि Google Maps.

आपके Spotify सेवा के इस्तेमाल से इकट्ठा किया गया

कैटेगरी

विवरण

उपयोग संबंधी डेटा

जब आप Spotify सेवा को ऐक्सेस या उसका इस्तेमाल कर रहे होते हैं, तब हम आपका निजी डेटा इकट्ठा और प्रोसेस करते हैं.

इसमें इस तरह की जानकारी शामिल है:

आप Spotify का कैसे इस्तेमाल करते हैं, इस बारे में जानकारी

उदाहरण:

  • आपके Spotify सेवा विकल्प के बारे में जानकारी
  • Spotify सेवा पर आपकी गतिविधियाँ, (इसमें तारीख और समय शामिल है) जैसे कि:
    • सर्च क्वेरी
    • स्ट्रीमिंग हिस्ट्री
    • आपके द्वारा बनाई गई प्लेलिस्ट
    • आपकी लाइब्रेरी
    • ब्राउज़िंग हिस्ट्री
    • अकाउंट सेटिंग
    • अन्य Spotify यूज़र के साथ बातचीत
    • AI से चलने वाले फ़ीचर में दिए गए प्रॉम्प्ट
    • ट्रांसक्रिप्ट
    • विज्ञापनों के साथ जुड़ाव
    • Spotify सेवा के संबंध मे आपके द्वारा तीसरे पक्ष की सेवाओं, डिवाइस और ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल
  • आपके द्वारा Spotify सेवा के इस्तेमाल के आधार पर आपकी उम्र, दिलचस्पी और प्राथमिकताओं का अनुमान लगाना (यानी, हमारी समझ के अनुसार)
  • Spotify के प्रमोशन में हिस्सा लेने के दौरान आप जो कॉन्टेंट उपलब्ध कराते हैं, जैसे कि प्रतियोगिताएँ या स्वीपस्टेक
  • आप Spotify सेवा के किसी भी हिस्से पर जो कॉन्टेंट पोस्ट करते हैं. उदाहरण के लिए: इमेज, ऑडियो, टेक्स्ट, शीर्षक, विवरण, बातचीत और अन्य तरह का कॉन्टेंट

आपका तकनीकी डेटा

उदाहरण:

  • URL की जानकारी
  • ऑनलाइन पहचानकर्ता, जैसे कि कुकी डेटा और IP पते
  • आप जिन डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं उनके बारे में जानकारी, जैसे कि:
    • डिवाइस ID
    • नेटवर्क कनेक्शन का प्रकार (उदाहरण के लिए, वाईफ़ाई, 4G, LTE, ब्लूटूथ)
    • प्रोवाइडर
    • नेटवर्क और डिवाइस की परफ़ॉर्मेंस
    • ब्राउज़र का प्रकार
    • भाषा
    • डिजिटल अधिकार प्रबंधन चालू करने वाली जानकारी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम
    • Spotify का ऐप्लिकेशन वर्शन
  • ऐसी जानकारी जिसकी मदद से हम तीसरे पक्ष के डिवाइस और ऐप्लिकेशन को खोज सकते हैं और उनसे कनेक्ट कर सकते हैं. इस जानकारी के उदाहरण हैं: डिवाइस का नाम, डिवाइस के पहचानकर्ता, ब्रैंड और वर्शन. तीसरे पक्ष के डिवाइस और ऐप्लिकेशन के उदाहरण हैं:
    • आपके वाईफ़ाई नेटवर्क पर मौजूद डिवाइस (जैसे कि स्पीकर), जो Spotify सेवा से कनेक्ट हो सकते हैं
    • ब्लूटूथ, प्लग-इन और इंस्टॉलेशन के ज़रिए कनेक्ट करते समय, आपके ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले डिवाइस
    • Spotify के पार्टनर ऐप्लिकेशन जिनसे यह पक्का हो सके कि ऐप्लिकेशन आपके डिवाइस पर इंस्टॉल है या नहीं

आपकी सामान्य (सटीक नहीं) लोकेशन

आपकी सामान्य लोकेशन की जानकारी में देश, क्षेत्र, राज्य या शहर की जानकारी शामिल होती हैं. हमें इसकी जानकारी तकनीकी डेटा (जैसे कि आपका IP पता, आपके डिवाइस की भाषा की सेटिंग) या पेमेंट के लिए इस्तेमाल की गई मुद्रा से मिलती है.

हमें इन कामों के लिए इसकी ज़रूरत है:

  • Spotify सेवा पर मौजूद कॉन्टेंट के मालिकों के साथ अपने अनुबंधों में दी गई भौगोलिक आवश्यकताओं को पूरा करना
  • आपके लिए प्रासंगिक कॉन्टेंट, विज्ञापन और सुझाव डिलीवर करना

आपके डिवाइस सेंसर का डेटा

मोशन-जनरेटेड या ओरिएंटेशन-जनरेटेड डिवाइस सेंसर डेटा, अगर Spotify सेवा के ऐसे फ़ीचर उपलब्ध कराने हों जिनमें इस डेटा की ज़रूरत पड़ती हो. यह वह डेटा है जो आपका डिवाइस आपके द्वारा अपने डिवाइस को पकड़ने या उसे हिलाने के तरीके के बारे में इकट्ठा करता है.

अतिरिक्त डेटा जो आप हमें देना चाहें

कैटेगरी

विवरण

वॉइस डेटा

अगर आपके देश में वॉइस फ़ीचर उपलब्ध है और आप उसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो हम आपका वॉइस डेटा इकट्ठा करते हैं और उसे प्रोसेस करते हैं. वॉइस डेटा का मतलब है कि आपकी आवाज़ की ऑडियो रिकॉर्डिंग.

मैसेज डेटा

अगर आपके देश में मैसेज सेवा उपलब्ध है और आप उसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो हम मैसेज डेटा इकट्ठा करते हैं और उसे प्रोसेस करते हैं. मैसेज डेटा का मतलब है कि वह टेक्स्ट या अन्य कॉन्टेंट जो आप सीधे किसी दूसरे यूज़र को भेजते हैं.

उम्र की जाँच का डेटा

उम्र की जाँच का डेटा आप तब उपलब्ध कराते हैं जब आप (i) किसी ऐसे फ़ीचर का इस्तेमाल करते हैं जो उम्र की जाँच के अधीन है या (ii) आप माता/पिता या कानूनी अभिभावक हैं, जो किसी मैनेज किए जाने वाले अकाउंट के लिए माता/पिता की सहमति देते हैं (“उम्र की जाँच”). हमारे द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले उम्र की जाँच करने के उन तरीकों के उदाहरण हैं, जो किसी तीसरे पक्ष के प्रोवाइडर द्वारा संचालित होते हैं:

  • पहचान से जुड़े दस्तावेज़ का वेरिफ़िकेशन: आपकी उम्र कन्फ़र्म करने के लिए, आपकी पहचान से जुड़े दस्तावेज़ की फ़ोटो का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ मामलों में, यह वेरिफ़ाई करने के लिए कि यह आपकी ही ID है, हम आपके चेहरे की फ़ोटो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं
  • चेहरे की उम्र का अनुमान: आपके चेहरे की एक फ़ोटो जिसका इस्तेमाल आपकी उम्र का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है

उम्र की जाँच करने के बाद, उम्र की जाँच का सारा डेटा मिटा दिया जाता है.

पेमेंट और खरीदारी का डेटा

अगर आप Spotify से कोई खरीदारी करते हैं या किसी खास सेवा के विकल्प या ट्रायल के लिए साइन अप करते हैं, तो हमें आपके पेमेंट डेटा को प्रोसेस करना होगा.

पेमेंट के तरीके के आधार पर, इकट्ठा किया गया और इस्तेमाल किया गया निजी डेटा अलग-अलग होगा. इसमें ये जानकारी शामिल हो सकती है, जैसे कि:

  • नाम
  • जन्म की तारीख
  • पेमेंट के तरीके का प्रकार (जैसे कि क्रेडिट या डेबिट कार्ड)
  • अगर आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कार्ड का प्रकार, कार्ड की समय-सीमा खत्म होने की तारीख और आपके कार्ड नंबर के कुछ खास डिजिट. ध्यान दें: सुरक्षा के लिए, Spotify आपके कार्ड का पूरा नंबर कभी सेव नहीं करता है
  • पिन कोड
  • मोबाइल फ़ोन नंबर
  • आपकी खरीदारी और पेमेंट हिस्ट्री की जानकारी

सटीक लोकेशन का डेटा

Spotify आपकी अनुमति मिलने पर ही आपके सटीक लोकेशन के डेटा का इस्तेमाल करेगा. आप इन-ऐप पॉप-अप और अपनी डिवाइस सेटिंग में जाकर इसका ऐक्सेस दे सकते हैं. यह जानकारी Spotify को कई फ़ीचर ऑफ़र करने की अनुमति देती है, जैसे कि आस-पास होने वाले कंसर्ट और इवेंट के लिए बेहतर सुझाव.

सर्वे और रिसर्च डेटा

जब आप किसी सर्वे का जवाब देते हैं या किसी यूज़र रिसर्च में हिस्सा लेते हैं, तो आप जो डेटा उपलब्ध कराते हैं हम उसे इकट्ठा करते हैं और उसका इस्तेमाल करते हैं.

ग्राहक सेवा का डेटा

हमारी ग्राहक सेवा का इस्तेमाल करने पर आपके संपर्कों के बारे में जानकारी मिलती है, जैसे कि चैट और ईमेल के ज़रिए की जाने वाली बातचीत.

हमें ऊपर बताए गए डेटा में से कुछ डेटा तीसरे पक्षों से मिलता है. नीचे दी गई तालिका में इन तीसरे पक्षों की कैटेगरी के बारे में बताया गया है.

तीसरे पक्ष के वे सोर्स जहाँ से हमें आपका डेटा मिलता है

तीसरे पक्ष की कैटेगरी

विवरण

डेटा कैटेगरी

ऑथेंटिकेशन पार्टनर

अगर आप किसी और सेवा का इस्तेमाल करके Spotify सेवा के लिए रजिस्टर या लॉग इन करते हैं, तो वह सेवा आपकी जानकारी हमें भेजेगी. यह जानकारी हमारे साथ आपका अकाउंट बनाने में मदद करती है.

यूज़र डेटा

तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन, सेवाएँ और डिवाइस, जिन्हें आप अपने Spotify अकाउंट से कनेक्ट करते हैं

अगर आप अपना Spotify अकाउंट किसी तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन, सेवा या डिवाइस से कनेक्ट करते हैं, तो हम उनसे कुछ जानकारी ले सकते हैं और उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इस जानकारी की मदद से इंटिग्रेशन संभव हो पाता है.

इन तीसरे पक्ष के ऐप, सेवाओं या डिवाइस में ये शामिल हो सकते हैं:

  • सोशल मीडिया
  • डिवाइस जिनमें ये शामिल हैं:
    • ऑडियो (जैसे कि स्पीकर और हेडफ़ोन)
    • पहने जाने वाले डिवाइस (जैसे कि स्मार्ट वॉच)
    • टेलीविज़न
    • मोबाइल फ़ोन और टैबलेट
    • ऑटोमोटिव (जैसे कि कार)
    • गेम कंसोल
  • सेवाएँ या प्लैटफ़ॉर्म, जैसे कि वॉइस असिस्टेंट या कॉन्टेंट प्लैटफ़ॉर्म

कुछ तीसरे पक्षों से आपकी जानकारी लेने से पहले हम आपसे अनुमति लेंगे.

यूज़र डेटा

उपयोग संबंधी डेटा

तकनीकी सेवा वाले पार्टनर

हम तकनीकी सेवा देने वाले पार्टनर के साथ काम करते हैं, जो हमें कुछ खास डेटा देते हैं. इसमें आपकी सामान्य लोकेशन (जैसे, देश या क्षेत्र, शहर, राज्य) के डेटा पर IP पतों को मैप करना शामिल है.इससे Spotify के लिए Spotify सेवा, कॉन्टेंट और फ़ीचर उपलब्ध कराना संभव हो जाता है.

हम तकनीकी सेवा उपलब्ध कराने वाले पार्टनर के साथ भी काम करते हैं, जो यूज़र अकाउंट को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करते हैं.

यूज़र डेटा

उपयोग संबंधी डेटा

पेमेंट पार्टनर और मर्चेंट

अगर आप तीसरे पक्ष या इनवॉइस के ज़रिए पेमेंट करना चुनते हैं, तो हमें अपने पेमेंट पार्टनर से डेटा मिल सकता है.

इससे हमें यह अनुमति मिलती है कि:

  • हम आपको इनवॉइस भेज सकें
  • आपकी पेमेंट को प्रोसेस कर सकें
  • आपने जो खरीदा है वह आपको दे सकें

अगर हम आपको किसी मर्चेंट की साइट पर डायरेक्ट करते हैं, तो हमें उस मर्चेंट से आपकी खरीदारी से जुड़ा डेटा मिलता है. उदाहरण के लिए, हम आपको तीसरे पक्ष के प्लैटफ़ॉर्म पर मौजूद किसी आर्टिस्ट के मर्चेंडाइज़ स्टोर पर या किसी तीसरे पक्ष की टिकट बेचने वाली वेबसाइट पर डायरेक्ट कर सकते हैं.

यह डेटा मिलने पर हम यह कर सकते हैं:

  • हमें मिलने वाले कमीशन का हिसाब लगाना
  • यह विश्लेषण करना कि इन मर्चेंट पार्टनर के साथ हमारी पार्टनरशिप कितनी सार्थक है
  • आपकी दिलचस्पियों को समझना

पेमेंट और खरीदारी का डेटा

विज्ञापन और मार्केटिंग पार्टनर

हमें कुछ विज्ञापन या मार्केटिंग पार्टनर से आपके बारे में डेटा मिलता है, जिसमें हैश की गई संपर्क जानकारी जैसे डिवाइस आइडेंटिफ़ायर भी शामिल होते हैं. वे हमें ऐसे अनुमान भी देते हैं, जो आपकी दिलचस्पी और प्राथमिकताओं को लेकर पार्टनर की समझ के मुताबिक होते हैं.

इससे हम ज़्यादा प्रासंगिक विज्ञापन दिखा पाते हैं और मार्केटिंग कर पाते हैं और उनकी परफ़ॉर्मेंस का आकलन कर पाते हैं.

उपयोग संबंधी डेटा

अधिगृहीत की गई कंपनियाँ

हमें आपके बारे में उन कंपनियों से डेटा मिल सकता है जिन्हें हमने अधिगृहीत किया है. यह हमारी सेवाओं, प्रोडक्ट और ऑफ़र को बेहतर बनाने के लिए है.

यूज़र डेटा

उपयोग संबंधी डेटा

अगर आप Spotify का मोबाइल ऐप डाउनलोड करते हैं और लॉग आउट करके Spotify का इस्तेमाल करते हैं, तो हम उपयोग संबंधी डेटा सहित आपके द्वारा Spotify सेवा के इस्तेमाल के बारे में सीमित जानकारी इकट्ठा करेंगे. हम ऐसा यह समझने के लिए करते है कि आप सेवा को किस तरह से ऐक्सेस और इस्तेमाल कर रहे हैं. हम ऐसा इसलिए भी करते हैं कि आपको सही अनुभव उपलब्ध करा सकें, उदाहरण के लिए आपके देश या क्षेत्र के आधार पर. अगर आप हमारी सेवा का पूरा अनुभव लेने के लिए Spotify अकाउंट बनाना चाहते हैं, तो हम इस डेटा को आपके Spotify अकाउंट के डेटा के साथ जोड़ देंगे.

4. आपके निजी डेटा के इस्तेमाल को लेकर हमारा उद्देश्य

नीचे दी गई तालिका में ये जानकारी शामिल है:

  • आपके निजी डेटा के प्रोसेस करने को लेकर हमारा उद्देश्य
  • हर उद्देश्य के लिए, डेटा सुरक्षा कानून के तहत हमारा कानूनी औचित्य (प्रत्येक को 'कानूनी आधार') कहा जाता है
  • निजी डेटा की कैटेगरी, जिसे हम हर उद्देश्य के लिए इस्तेमाल करते हैं. इन कैटेगरी के बारे में, सेक्शन 3 'हमारे द्वारा इकट्ठा किया जाने वाला आपका निजी डेटा' में और जानकारी देखें

इस तालिका को समझने में आपकी मदद के लिए, यहाँ हर 'कानूनी आधार' का एक सामान्य विवरण दिया गया है:

  • अनुबंध का पालन: जब Spotify को इसलिए आपका निजी डेटा प्रोसेस करना ज़रूरी हो, ताकि:
    • वह आपके साथ हुए अनुबंध के तहत दायित्वों का पालन कर सके. इसमें उपयोग की शर्तों के तहत, आपको Spotify सेवा देने के Spotify के दायित्व शामिल हैं या
    • वह आपके साथ नया अनुबंध करने से पहले जानकारी वेरिफ़ाई कर सके.
  • वैध हित: जब Spotify या किसी तीसरे पक्ष का हित आपके डेटा का किसी खास तरीके से इस्तेमाल करने से जुड़ा हो, जो कि आपके और अन्य Spotify यूज़र से जुड़े किसी भी संभावित जोखिम को देखते हुए ज़रूरी और उचित हो. उदाहरण के लिए, आपके 'उपयोग संबंधी डेटा' का इस्तेमाल करके, सभी यूज़र के लिए Spotify सेवा को बेहतर बनाना. अगर आपको किसी खास औचित्य को समझना है, तो हमसे संपर्क करें.
  • **सहमति: **जब Spotify आपसे स्पष्ट रूप से यह सहमति देने का अनुरोध करता है कि वह किसी खास उद्देश्य से आपके निजी डेटा का उपयोग कर सकता है.
  • **कानूनी दायित्वों का पालन: **जब Spotify को किसी कानून का पालन करने के लिए आपके निजी डेटा को प्रोसेस करना होता है.

आपके डेटा को प्रोसेस करने का उद्देश्य

वह कानूनी आधार जो हमें ऐसा करने की अनुमति देता है

इस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले निजी डेटा की कैटेगरी

आपके साथ हुए हमारे अनुबंध के तहत, Spotify की सेवा देने के लिए.

उदाहरण के लिए, जब हम इन चीज़ों के लिए आपके निजी डेटा का इस्तेमाल करते हैं:

  • आपके लिए अकाउंट सेट अप करना
  • आपके अकाउंट को पर्सनलाइज़ करना, जिसमें आपको कॉन्टेंट के सुझाव देना शामिल है, या
  • जब आप Spotify ऐप को अपने डिवाइस पर डाउनलोड करते हैं, तो इसे उपलब्ध कराना

अनुबंध का पालन

  • यूज़र डेटा
  • डाक पते से जुड़ा डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा
  • वॉइस डेटा
  • मैसेज डेटा
  • पेमेंट और खरीदारी का डेटा

Spotify सेवा की अतिरिक्त सुविधाएँ उपलब्ध कराना.

उदाहरण के लिए, जब हम आपके निजी डेटा का इस्तेमाल करके आपको यह सुविधा देते हैं कि आप Spotify कॉन्टेंट का लिंक किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर कर सकते हैं.

वैध हित

हमारे वैध हितों में ये शामिल हैं:

  • Spotify सेवा को चालू और कार्यशील रखना
  • साथ ही, यूज़र को Spotify सेवा को ऐक्सेस और इस्तेमाल करने की अनुमति देना
  • ग्राहक सेवा देना
  • यूज़र डेटा
  • डाक पते से जुड़ा डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा
  • वॉइस डेटा
  • मैसेज डेटा
  • पेमेंट और खरीदारी का डेटा
  • ग्राहक सेवा का डेटा

Spotify सेवा के कुछ खास अतिरिक्त फ़ीचर और सुविधाएँ उपलब्ध कराना. जब ऐसी स्थिति होगी, हम स्पष्ट रूप से आपकी सहमति माँगेंगे.

सहमति

  • यूज़र डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा
  • सर्वे और रिसर्च डेटा
  • पेमेंट और खरीदारी का डेटा
  • उम्र की जाँच का डेटा

सटीक लोकेशन डेटा के आधार पर (जहाँ उपलब्ध हो और जब आपने स्पष्ट रूप से सहमति दी हो), हमारे पसर्नलाइज़ किए गए सुझावों को बेहतर बनाने के लिए और सभी यूज़र के लिए Spotify के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए.

उदाहरण के लिए, हम आपको पर्सनलाइज़ कंसर्ट और इवेंट के बेहतर सुझाव दे सकते हैं या आपको बता सकते हैं कि खास आपकी लोकेशन पर क्या चर्चा में है. किसी लोकेशन पर आपकी स्ट्रीमिंग से हमें जो जानकारी मिलती है उस का इस्तेमाल उस लोकेशन के आस-पास मौजूद दूसरे यूज़र को मिलते-जुलते कॉन्टेंट का सुझाव देने के लिए किया जा सकता है.

सहमति

  • सटीक लोकेशन का डेटा

Spotify की सेवा से जुड़ी समस्याओं का पता लगाने, उन्हें दूर करने और ठीक करने के लिए.

अनुबंध का पालन

  • यूज़र डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा
  • वॉइस डेटा
  • मैसेज डेटा
  • ग्राहक सेवा का डेटा

Spotify सेवा में नए फ़ीचर, तकनीकों और सुधारों का मूल्यांकन करने और उन्हें विकसित करने के लिए. इसमें एल्गोरिदम वाले और मशीन लर्निंग मॉडल का विकास और प्रशिक्षण शामिल है, जिससे हमें अपनी सेवा को सुरक्षित रखने और अपने यूज़र के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद मिलती है.

  • उदाहरण के लिए: अपने पर्सनलाइज़ सुझावों को विकसित करने और उन्हें बेहतर बनाने हमारी मदद करने के लिए
  • इसका विश्लेषण करने के लिए कि हमारे यूज़र किसी खास नए फ़ीचर पर किस तरह का रिएक्शन देते हैं और क्या हमें किसी तरह का बदलाव करने की ज़रूरत है
  • ताकि हम AI DJ और AI प्लेलिस्ट जैसे फ़ीचर बना सकें और उपलब्ध करा सकें
  • हमारे यूज़र से जुड़े दिशा-निर्देशों, प्लैटफ़ॉर्म से संबंधित नियम और Spotify for Creators के कम्युनिटी दिशा-निर्देशों को लागू करने में हमारी मदद करने के लिए

वैध हित

यहाँ हमारे वैध हितों में यूज़र के लिए प्रोडक्ट और फ़ीचर को विकसित करने के साथ-साथ, उन्हें बेहतर बनाना शामिल है.

  • यूज़र डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा
  • वॉइस डेटा
  • सर्वे और रिसर्च डेटा
  • ग्राहक सेवा का डेटा

मार्केटिंग या विज्ञापनों के लिए, जहाँ पर कानून के तहत आपकी सहमति लेना ज़रूरी है.

उदाहरण के लिए, जब हम आपकी दिलचस्पी को समझने के लिए कुकी का इस्तेमाल करते हैं या ईमेल मार्केटिंग के लिए कानूनी तौर पर सहमति की ज़रूरत होती है.

सहमति

  • यूज़र डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा
  • सर्वे और रिसर्च डेटा

अन्य मार्केटिंग, प्रमोशन और विज्ञापन से जुड़े उद्देश्य जिनके लिए कानूनी तौर पर सहमति ज़रूरी नहीं है.

उदाहरण के लिए, जब हम आपके निजी डेटा का इस्तेमाल, आपकी पसंद के मुताबिक विज्ञापन बनाने के लिए करते हैं.

वैध हित

यहाँ हमारे वैध हितों में Spotify सेवा को फ़ंड देने के लिए विज्ञापन का इस्तेमाल करना शामिल है, ताकि हम इसमें से काफ़ी चीज़ें मुफ़्त में ऑफ़र कर सकें और विज्ञापनों को यूज़र के लिए ज़्यादा दिलचस्प और प्रासंगिक बना सकें.

  • यूज़र डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा

हम जिन कानूनी दायित्वों के अधीन हैं उनका पालन करने के लिए.

इसमें ये शामिल हो सकते हैं:

  • आप जिस देश / क्षेत्र में रहते हैं वहाँ का कोई कानूनी दायित्व
  • स्वीडन का कानून (क्योंकि हमारा मुख्यालय स्वीडन में है) या
  • यूरोपीय संघ का कानून जो हम पर लागू होता है

उदाहरण के लिए, जब हम उम्र की जाँच के उद्देश्य से ज़रूरी होने पर आपकी जन्म की तारीख का इस्तेमाल करते हैं.

कानूनी दायित्वों का पालन

  • यूज़र डेटा
  • डाक पते से जुड़ा डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा
  • वॉइस डेटा
  • मैसेज डेटा
  • पेमेंट और खरीदारी का डेटा
  • सर्वे और रिसर्च डेटा
  • सटीक लोकेशन का डेटा
  • ग्राहक सेवा का डेटा

तीसरे पक्षों के साथ अनुबंध से जुड़े दायित्वों को पूरा करना.

उदाहरण के लिए, हम अपने यूज़र का कॉन्टेंट सुनने से जुड़ा कूटनाम (कोड वाले नाम) वाला डेटा उपलब्ध कराते हैं, क्योंकि ऐसा करने के लिए Spotify के अधिकार धारकों के साथ हमारा समझौता हुआ है.

कूटनाम (कोड वाले नाम) वाला डेटा ऐसा डेटा होता है जिसमें आपसे संबंधित डेटा को सीधे आपके नाम या आपकी पहचान बताने वाली किसी भी अन्य जानकारी के बजाय कोड से दर्शाया जाता है.

वैध हित

हमारे वैध हितों में ये शामिल हैं:

  • आर्टिस्ट के साथ अपने संबंध बनाए रखना, ताकि हम Spotify सेवा उपलब्ध करा सकें
  • इसी वजह से तीसरे पक्षों के साथ अपने संबंध बनाए रखना
  • यूज़र डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा
  • वॉइस डेटा
  • पेमेंट और खरीदारी का डेटा

अनुचित कॉन्टेंट या हमारी उपयोग की शर्तों या Spotify की अन्य शर्तों, पॉलिसी, नियमों या दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की रिपोर्ट का पता लगाने, जाँच करने और उन पर उचित कार्रवाई करने के लिए.

वैध हित

हमारे वैध हितों में ये शामिल हैं:

  • बौद्धिक संपदा और ऑरिज़िनल कॉन्टेंट की सुरक्षा करना
  • एक सुरक्षित और उम्र के हिसाब से सही Spotify अनुभव देने की कोशिश करना
  • Spotify सेवा का इस्तेमाल करने की योग्यता का आकलन करना
  • यूज़र डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा
  • वॉइस डेटा
  • मैसेज डेटा
  • पेमेंट और खरीदारी का डेटा
  • ग्राहक सेवा का डेटा

कानूनी दावों को पेश करने, लागू करने या उनका बचाव करने के लिए.

उदाहरण के लिए, अगर हम किसी मुकदमे में शामिल हैं और उस कानूनी केस के संबंध में हमें अपने वकीलों को कोई जानकारी देनी हो.

वैध हित

हमारे वैध हितों में ये शामिल हैं:

  • कानूनी सलाह लेना
  • कानूनी कार्रवाइयों में खुद को, अपने यूज़र और दूसरों को सुरक्षित रखना
  • यूज़र डेटा
  • डाक पते से जुड़ा डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा
  • वॉइस डेटा
  • मैसेज डेटा
  • पेमेंट और खरीदारी का डेटा
  • सर्वे और रिसर्च डेटा
  • ग्राहक सेवा का डेटा

बिज़नेस प्लानिंग व रिपोर्टिंग करने और उनके बारे में पूर्वानुमान लगाने के लिए.

उदाहरण के लिए, किसी देश में नए साइन अप की संख्या जैसे इकट्ठा किए गए यूज़र डेटा को देखना, ताकि हम यह तय कर सकें कि अपने प्रोडक्ट और फ़ीचर कौन-सी नई जगहों पर लॉन्च करने हैं.

वैध हित

यहाँ हमारे वैध हितों में रिसर्च और प्लान करना शामिल है, ताकि हम अपने बिज़नेस को सफलतापूर्वक चलाते रहें.

  • यूज़र डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा
  • पेमेंट और खरीदारी का डेटा

आपका पेमेंट प्रोसेस करने के लिए.

उदाहरण के लिए, जब हम आपके निजी डेटा का इस्तेमाल इसलिए करते हैं, ताकि आप Spotify का सब्सक्रिप्शन खरीद सकें.

अनुबंध का पालन

आगे की खरीदारी के लिए पेमेंट कार्ड की जानकारी सेव करते समय सहमति देना

  • यूज़र डेटा
  • पेमेंट और खरीदारी का डेटा
  • डाक पते से जुड़ा डेटा

'Spotify सेवा' को सुरक्षित रखने के साथ-साथ, धोखाधड़ी का पता लगाने और उसे रोकने के लिए.

उदाहरण के लिए, जब हम धोखाधड़ी के उद्देश्य से Spotify सेवा का इस्तेमाल होने की जाँच करने के लिए, उपयोग संबंधी डेटा का विश्लेषण करते हैं.

वैध हित

यहाँ हमारे वैध हितों में Spotify सेवा और अपने यूज़र को धोखाधड़ी और दूसरी गैर-कानूनी ऐक्टिविटी से सुरक्षित रखना शामिल है.

  • यूज़र डेटा
  • डाक पते से जुड़ा डेटा
  • मैसेज डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा
  • पेमेंट और खरीदारी का डेटा
  • ग्राहक सेवा का डेटा

रिसर्च और सर्वे करने के लिए.

उदाहरण के लिए, जब हम अपने यूज़र से उनके फ़ीडबैक के लिए संपर्क करते हैं.

वैध हित

यहाँ हमारे वैध हितों में यह समझना शामिल है कि यूज़र Spotify सेवा के बारे में क्या सोचते हैं और उसका कैसे इस्तेमाल करते हैं.

  • यूज़र डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा
  • वॉइस डेटा
  • सर्वे और रिसर्च डेटा

5. आपके निजी डेटा को शेयर करना

इस सेक्शन में, आपके द्वारा Spotify सेवा का इस्तेमाल करने पर इकट्ठा या जनरेट हुए निजी डेटा को पाने वालों की कैटेगरी निर्धारित की गई है.

**Spotify के अन्य यूज़र के लिए उपलब्ध जानकारी
**

नीचे दिया गया निजी डेटा, Spotify के अन्य यूज़र के लिए उपलब्ध है:

  • आपकी प्रोफ़ाइल का नाम
  • आप की प्रोफ़ाइल फ़ोटो, अगर आप अपलोड करते हैं
  • आपकी पब्लिक प्लेलिस्ट और उनसे जुड़ा शीर्षक, ब्योरा और इमेज
  • अन्य कॉन्टेंट, जो आप Spotify सेवा पर पोस्ट करते हैं और अन्य सभी संबद्ध शीर्षक, विवरण व फ़ोटो
  • Spotify सेवा पर आपके द्वारा फ़ॉलो किए जाने वाले लोगों की संख्या और आपको फ़ॉलो करने वाले लोगों की संख्या (आपको उन लोगों की प्रोफ़ाइल दिख सकती है, हालाँकि यह आपकी सेटिंग पर निर्भर करता है)

आप या कोई अन्य यूज़र सोशल मीडिया या मैसेजिंग प्लैटफ़ॉर्म जैसे तीसरे पक्ष की सेवाओं पर कुछ खास जानकारी शेयर कर सकते हैं. इसमें शामिल है:

  • आपकी प्रोफ़ाइल
  • Spotify पर आपके द्वारा पोस्ट किया गया कोई भी कॉन्टेंट और उसके बारे में जानकारी
  • आपकी प्लेलिस्ट और उनसे जुड़ा टाइटल, ब्योरा और इमेज

जब यह शेयर किया जाता है, तो तीसरे पक्ष की सेवा अपने फ़ीचर को सपोर्ट करने के लिए इसकी एक कॉपी सेव कर सकती है.

निजी डेटा जो आप शेयर करना चाहें

हम नीचे दी गई तालिका में बताई गई इकाइयों के साथ ही ये निजी डेटा शेयर करेंगे:

  • जहाँ आपने Spotify सेवा फ़ीचर या किसी तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन, सेवा या डिवाइस का इस्तेमाल करना चुना हो और इसे चालू करने के लिए हमें निजी डेटा शेयर करने की ज़रूरत हो या
  • अगर आप हमें निजी डेटा शेयर करने के लिए अनुमति देते हैं. उदाहरण के लिए, आप Spotify सेवा में उपयुक्त सेटिंग चुनकर या अपनी सहमति देकर ऐसा कर सकते हैं

निजी डेटा पाने वालों की कैटेगरी

डेटा की कैटेगरी, जिन्हें आप शेयर कर सकते हैं

शेयर करने की वजह

तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन, सेवाएँ और डिवाइस, जिन्हें आप अपने Spotify अकाउंट से कनेक्ट करते हैं

  • यूज़र डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा

अपने Spotify अकाउंट को कनेक्ट करने के लिए या आपको तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन, सेवाओं या डिवाइस के साथ Spotify सेवा का इस्तेमाल करने की सुविधा देने के लिए.

ऐसे तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन, सेवाओं और डिवाइस में ये उदाहरण शामिल हैं:

  • सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन
  • स्पीकर डिवाइस
  • टेलीविज़न
  • ऑटोमोटिव प्लैटफ़ॉर्म
  • वॉइस असिस्टेंट

अपने अकाउंट में ‘ऐप’ में जाकर, तीसरे पक्ष के कई कनेक्शन देखे और हटाए जा सकते हैं.

सहायता कम्युनिटी

  • यूज़र डेटा

आपको Spotify सपोर्ट कम्युनिटी सेवा का इस्तेमाल शुरू करने की सुविधा देने के लिए.

जब आप Spotify सहायता कम्युनिटी पर अपना अकाउंट रजिस्टर करते हैं, तब हम आपको एक प्रोफ़ाइल बनाने के लिए कहेंगे. यह Spotify सहायता कम्युनिटी का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों को दिखाई देगा. हम आपके पोस्ट किए गए सवाल या कमेंट भी दिखाएँगे.

अन्य Spotify यूज़र

  • यूज़र डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा
  • मैसेज डेटा

Spotify सेवा इस्तेमाल करने के आपके अनुभव को अन्य Spotify यूज़र के साथ शेयर करने के लिए. इसमें आपके Spotify फ़ॉलोअर भी शामिल हो सकते हैं.

उदाहरण के लिए, 'सोशल' सेटिंग में जाकर उन आर्टिस्ट और प्लेलिस्ट को अपनी प्रोफ़ाइल पर शेयर कर सकते हैं जिन्हें आपने हाल ही में सुना है. आप प्लेलिस्ट बनाने या अन्य यूज़र के साथ शेयर की गई प्लेलिस्ट में जुड़ने का विकल्प भी चुन सकते हैं. शेयर की गई प्लेलिस्ट से, आपकी सुनने से जुड़ी एक्टिविटी के आधार पर आपको सोशल सुझाव मिलते हैं.

आर्टिस्ट और रिकॉर्ड लेबल

  • यूज़र डेटा

आर्टिस्ट, रिकॉर्ड लेबल या अन्य पार्टनर से खबरें या प्रमोशनल ऑफ़र पाने के लिए.

Spotify सेवा के लिए साइन अप करने पर आप इस उद्देश्य के लिए अपना 'यूज़र डेटा' शेयर करने का विकल्प चुन सकते हैं. आपके पास अपना फ़ैसला बदलने और किसी भी समय अपनी सहमति वापस लेने का विकल्प हमेशा रहेगा.

वह जानकारी जो हम शेयर कर सकते हैं

हम किसके साथ और क्यों जानकारी शेयर करते हैं, यह जानने के लिए इस सूची को देखें.

निजी डेटा पाने वालों की कैटेगरी

डेटा की कैटेगरी

शेयर करने की वजह

सर्विस प्रोवाइडर

  • यूज़र डेटा
  • डाक पते से जुड़ा डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा
  • वॉइस डेटा
  • मैसेज डेटा
  • पेमेंट और खरीदारी का डेटा
  • सर्वे और रिसर्च डेटा
  • उम्र की जाँच का डेटा

ताकि वे Spotify को अपनी सेवाएँ दे सकें.

उन सर्विस प्रोवाइडर के उदाहरण जिनकी सेवाएँ हमने इन कामों के लिए ली हैं:

  • ग्राहक सहायता देने के लिए
  • Spotify सेवा देने के लिए हमें जिन तकनीकी बुनियादी सुविधाओं की ज़रूरत है उन्हें चलाने के लिए
  • हमारे सिस्टम और सेवा को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए (जैसे कि Google का reCAPTCHA)
  • Spotify के (और हमारे पार्टनर के) प्रोडक्ट, सेवा, इवेंट और प्रमोशन की मार्केटिंग में मदद करने के लिए

पेमेंट पार्टनर

  • यूज़र डेटा
  • पेमेंट और खरीदारी का डेटा

ताकि वे आपके पेमेंट प्रोसेस कर सकें और धोखाधड़ी से बचने के लिए.

विज्ञापन देने वाले पार्टनर

  • यूज़र डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा

ताकि वे Spotify सेवा पर आपको ज़्यादा प्रासंगिक विज्ञापन दिखाने और उनकी प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने में हमारी मदद कर सकें.

उदाहरण के लिए, हमारे विज्ञापन पार्टनर हमें पसंद के मुताबिक बनाए गए विज्ञापन दिखाने में मदद करते हैं.

मार्केटिंग पार्टनर

  • यूज़र डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा

अपने पार्टनर के साथ Spotify का प्रमोशन करने के लिए. हम कुछ खास यूज़र डेटा और उपयोग से जुड़ा डेटा इन पार्टनर के साथ शेयर करते हैं, ताकि:

  • आप Spotify के प्रमोशन, ट्रायल या अन्य ऑफ़र बंडल में हिस्सा ले सकें
  • अन्य ऑनलाइन सेवाओं पर पब्लिश किए जाने वाले मीडिया और विज्ञापनों में Spotify का प्रमोशन किया जा सके
  • हम और हमारे पार्टनर यह आकलन कर सकें कि Spotify प्रमोशन कितने कारगर साबित हो रहे हैं

हमारे पार्टनर में शामिल हैं:

  • मार्केटिंग और स्पॉन्सरशिप पार्टनर
  • वेबसाइट और मोबाइल ऐप जो हमें अपनी सेवाओं पर विज्ञापन देने के लिए जगह बेचते हैं
  • डिवाइस, ऐप और मोबाइल पार्टनर जो Spotify प्रमोशन की सुविधा भी देते हैं

हमारे पार्टनर, हमारी ओर से शेयर किए निजी डेटा को आपके बारे में इकट्ठा किए गए दूसरे डेटा से जोड़ सकते हैं, जैसे कि आप उनकी सेवाओं का इस्तेमाल कैसे करते हैं. हम और हमारे पार्टनर इस जानकारी का इस्तेमाल आपको ऐसे ऑफ़र, प्रमोशन या दूसरी मार्केटिंग ऐक्टिविटी दिखाने के लिए कर सकते हैं जो हमारे मुताबिक आपके काम की होंगी.

पॉडकास्ट होस्टिंग प्लैटफ़ॉर्म

  • उपयोग संबंधी डेटा

होस्टिंग प्लैटफ़ॉर्म, पॉडकास्ट होस्ट करते हैं, ताकि पॉडकास्ट आप तक पहुँचाए जा सकें. जब आप कोई पॉडकास्ट चलाते हैं, तब हम IP पते जैसा कुछ डेटा होस्टिंग प्लैटफ़ॉर्म के साथ शेयर करते हैं. हम आपको ऐसे होस्टिंग प्लैटफ़ॉर्म के पॉडकास्ट स्ट्रीम करने की अनुमति भी देते हैं जिन पर Spotify का कोई अधिकार नहीं है.


पॉडकास्ट प्रोवाइडर को शो में या एपिसोड के विवरण में यह बताना चाहिए कि पॉडकास्ट किस प्लैटफ़ॉर्म द्वारा होस्ट किया जा रहा है. होस्टिंग प्लैटफ़ॉर्म अपने साथ शेयर किए गए डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है, यह जानने के लिए उसकी प्राइवेसी पॉलिसी देखें.

अकेडमिक रिसर्चर

  • यूज़र डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा

आँकड़ों के विश्लेषण और अकेडमिक स्टडी जैसी ऐक्टिविटी के लिए, लेकिन सिर्फ़ कूटनाम (कोड वाले नाम) वाले फ़ॉर्मैट में.

अन्य Spotify ग्रुप कंपनियाँ, जिसमें Spotify द्वारा अधिगृहीत की गई कंपनियाँ भी शामिल हैं

  • यूज़र डेटा
  • डाक पते से जुड़ा डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा
  • वॉइस डेटा
  • मैसेज डेटा
  • पेमेंट और खरीदारी का डेटा
  • सर्वे और रिसर्च डेटा

आपके बिज़नेस के रोज़ के संचालन के लिए, हम Spotify ग्रुप कंपनियों के साथ आपका डेटा शेयर करेंगे, ताकि हम Spotify सेवा और अधिगृहीत की गई कंपनियों की सेवाओं को बनाए रख सकें, बेहतर बना सकें और आपको उपलब्ध करा सकें.

उदाहरण के लिए:

  • अलग-अलग ग्रुप कंपनियों के लिए काम करने वाले हमारे कर्मचारियों को Spotify सेवा के फ़ीचर को बनाने और बेहतर करने की सुविधा देना
  • Spotify सेवा पर चलाए जाने वाले विज्ञापन कैंपेन कितने कारगर हैं, इसका मूल्यांकन करने के लिए हम अपनी मूल्यांकन कंपनियों के साथ डेटा शेयर करना
  • यूज़र के सुनने से जुड़ी पसंद को और बेहतर तरीके से समझने के लिए, अपनी पॉडकास्ट कंपनियों के साथ डेटा शेयर करना

हमारे बिज़नेस के खरीदार

  • यूज़र डेटा
  • डाक पते से जुड़ा डेटा
  • उपयोग संबंधी डेटा
  • वॉइस डेटा
  • मैसेज डेटा
  • पेमेंट और खरीदारी का डेटा
  • सर्वे और रिसर्च डेटा

अगर हमें किसी खरीदार या संभावित खरीदार को अपने बिज़नेस से जुड़ा कोई हिस्सा बेचना हो या बेचने से जुड़ी बातचीत करनी हो.

इस मामले में, हम लेन-देन के हिस्से के तौर पर आपका निजी डेटा किसी उत्तराधिकारी या एफ़िलिएट को ट्रांसफ़र कर सकते हैं.

न्यायालय और प्राधिकरण: हम अदालतों, प्राधिकरणों, मुकदमे के पक्षों या अन्य अधिकृत तीसरे पक्षों के अनुरोध का पालन करने के लिए, आपके निजी डेटा को प्रोसेस और शेयर कर सकते हैं. हम ऐसा तब करेंगे जब हमें पूरा विश्वास होगा कि यह ज़रूरी है, जिसमें ये शामिल हैं:

  • किसी कानूनी दायित्व का पालन करने के लिए
  • किसी कानूनी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देने के लिए (जैसे कि सर्च वारंट, कोर्ट का आदेश या उपस्थिति-पत्र)
  • हमारे अपने या किसी तीसरे पक्ष के न्यायोचित हित के लिए, जैसे कि आपराधिक जाँच, मुकदमेबाजी, किसी की सुरक्षा के लिए या मृत्यु या शरीर को होने वाले किसी नुकसान को रोकने के लिए

प्रोसेस या शेयर किए जाने वाले निजी डेटा की कैटेगरी, खास अनुरोध के प्रकार पर निर्भर करती है. इस प्रोसेसिंग का कानूनी आधार कानूनी दायित्वों, वैध हितों या राष्ट्रीय कानूनों के तहत दिए गए प्रावधानों का पालन करना है.

6. डेटा को अपने पास बनाए रखना

हम आपका निजी डेटा सिर्फ़ तब तक रखते हैं, जब तक आपको Spotify सेवा देने और Spotify के वैध और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए वह ज़रूरी है, जैसे कि:

  • Spotify सेवा की परफ़ॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए
  • नए फ़ीचर और पेशकश के लिए डेटा के आधार पर बिज़नेस से जुड़े फ़ैसले लेने के लिए
  • कानूनी दायित्वों का पालन करने के लिए
  • विवादों का समाधान करने के लिए

हम डेटा को कितने समय तक सेव रखते हैं, इससे जुड़ी कैटेगरी यहाँ दी गई हैं. यहाँ यह भी बताया गया है कि इन कैटेगरी को तय करने के लिए हम किन मानदंडों का इस्तेमाल करते हैं:

  • **डेटा तब तक रखा जाता है, जब तक आप उसे नहीं हटाते हैं
    **अपने कुछ निजी डेटा को मिटाने का अनुरोध करना आपका कानूनी अधिकार है. ज़्यादा जानकारी के लिए, सेक्शन 2 'निजी डेटा से जुड़े आपके अधिकार और नियंत्रण' में 'मिटाना' वाला सेक्शन देखें. साथ ही, देखें कि हम आपके अनुरोध पर किन परिस्थितियों में कार्रवाई कर सकते हैं.
    इसके अलावा, आप सीधे Spotify सेवा से भी कुछ निजी डेटा मिटा सकते हैं: उदाहरण के लिए, आप अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो को एडिट कर सकते हैं या मिटा सकते हैं. जहाँ यूज़र खुद निजी डेटा को देख और अपडेट कर सकते हैं वहाँ हम यूज़र के चुने गए समय तक जानकारी को सेव रखते हैं. हालाँकि, ऐसा तब तक ही होता है, जब तक नीचे बताई गई कोई खास परिस्थिति लागू न हो रही हो.
  • **ऐसा डेटा जो एक खास समय-सीमा के बाद खत्म हो जाता है
    **इस सेक्शन 6 में दिए गए दूसरे लागू रिटेंशन नियमों के तहत, हमने कुछ खास रिटेंशन अवधियाँ सेट की हैं, ताकि वह डेटा एक खास अवधि के बाद मिट जाए. उदाहरण के लिए, खोज क्वेरी के हिस्से के तौर पर आपने जो डेटा दिया होगा उसे 90 दिनों के बाद मिटा दिया जाता है.
  • **ऐसा डेटा जो आपका Spotify अकाउंट मिटाने तक रखा जाता है
    **हम कुछ डेटा तब तक सेव रखते हैं, जब तक कि आपका Spotify अकाउंट मिटा नहीं दिया जाता. इसमें, आपका Spotify यूज़रनेम और प्रोफ़ाइल से जुड़ी जानकारी शामिल है. हम अकाउंट के ऐक्टिव रहने तक उसकी स्ट्रीमिंग हिस्ट्री भी सेव रखते हैं, जैसे कि वे प्लेलिस्ट उपलब्ध कराने के लिए जो यूज़र को पसंद आई थीं और यूज़र की सुनने की आदतों को ध्यान में रखते हुए पर्सनलाइज़ सुझाव देने के लिए (उदाहरण के लिए, आपका टाइम कैप्सूल या आपका समर रिवाइंड). जब आपका Spotify अकाउंट मिटा दिया जाता है, तब इस कैटेगरी का आपका डेटा भी मिटा दिया जाता है या पहचान से जुड़ी जानकारी छिपा दी जाती है.
  • **ऐसा डेटा जो खास परिस्थितियों की वजह से अतिरिक्त समयावधि के लिए सेव रखा जाता है
    **जब आपका अकाउंट मिटा दिया जाता है, तो हम कुछ डेटा लंबे समय के लिए, लेकिन खास परिस्थितियों की वजह से ही अपने पास सेव रखते हैं. उदाहरण के लिए, ऐसा हो सकता है कि हम कानूनी या संविदात्मक बाध्यताओं के अधीन हों. इसके उदाहरणों में, अनिवार्य डेटा प्रतिधारण कानून, किसी जाँच के लिए प्रासंगिक डेटा को संरक्षित रखने के सरकार के आदेश या कानूनी मुकदमे के मकसद से रखा गया डेटा शामिल है. हम कुछ सीमित समयावधि तक, उस डेटा को सेव रख सकते हैं जिसे 'Spotify सेवा' से हटा दिया गया है. इसकी ये वजह हो सकती हैं:
    • यूज़र की सुरक्षा पक्की करने के लिए या
    • हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर नुकसान पहुँचाने वाले कॉन्टेंट से बचाने के लिए.
  • **उम्र की जाँच का डेटा, **आपकी उम्र की जाँच पूरी होने के तुरंत बाद मिटा दिया जाता है.

7. दूसरे देशों में ट्रांसफ़र करना

हमारा बिज़नेस पूरी दुनिया में होने की वजह से, Spotify अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपके निजी डेटा को ऊपर दिए गए सेक्शन 5 में लिस्ट किए गए पाने वालों की कैटेगरी के साथ शेयर करता है. इसमें उन देशों में आपके डेटा को प्रोसेस करना शामिल है जिनके डेटा सुरक्षा के नियम, यूरोपियन यूनियन (EU)/यूरोपियन आर्थिक क्षेत्र (EEA) या उस देश में लागू नियमों जितने मज़बूत नहीं हैं जहाँ आप रहते हैं. उदाहरण के लिए, हो सकता है कि वे आपके डेटा पर आपको उतने अधिकार न दें.

यहाँलिस्ट किए गए देशों में निजी डेटा ट्रांसफ़र, पर्याप्तता से जुड़े फ़ैसलोंके आधार पर किया जाता है. इसका मतलब है कि इन देशों में यूरोपियन कमीशन द्वारा तय किए गए निजी डेटा की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कानून मौजूद हैं.

EU/EEA से बाहर के किसी अन्य देश में निजी डेटा ट्रांसफ़र को मानक संविदात्मक अनुच्छेद ('SCC') द्वारा सुरक्षित किया गया है. इन अनुच्छेदों के मुताबिक, तीसरे पक्ष को आपके डेटा की सुरक्षा करनी होगी और आपको EU-स्तर के अधिकार और सुरक्षा देनी होगी. आप हमसे या आपके निजी डेटा को प्रोसेस करने वाले तीसरे पक्ष से संपर्क करके, 'मानक संविदात्मक अनुच्छेद' के तहत अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

जैसा उचित हो उसके हिसाब से हम हर डेटा ट्रांसफ़र के लिए, अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता की पहचान करके उसका इस्तेमाल भी करते हैं, इनमें ये शामिल हैं:

  • तकनीकी सुरक्षा, जैसे कि एन्क्रिप्शन और कूट नाम (कोड वाला नाम)
  • ट्रांसफ़र के असर का आकलन
  • सरकारी विभागों के अनुचित या गैरकानूनी अनुरोधों को चुनौती देने संबंधी पॉलिसी और प्रक्रियाएँ

8. आपके निजी डेटा को सुरक्षित रखना

हम अपने यूज़र के निजी डेटा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. आपके निजी डेटा की सुरक्षा के लिए हम उचित रूप से तकनीकी और संगठनात्मक उपाय करते हैं. हालाँकि, यह जान लें कि कोई भी सिस्टम कभी भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होता.

हमने सुरक्षा के कई उपाय किए हैं, जिनमें कूटनाम, ट्रांसपोर्ट लेयर सिक्योरिटी (TLS) और AES जैसे एन्क्रिप्शन, ऐक्सेस और डेटा बनाए रखने की पॉलिसी शामिल हैं. ये उपाय हमारे सिस्टम में निजी डेटा के अनधिकृत ऐक्सेस और उसे ज़रूरत से ज़्यादा समय तक रखने से सुरक्षा देते हैं. इसके साथ ही, हमारे कंप्यूटर सिस्टम में स्टोर किए गए निजी डेटा को फ़िज़िकल सुरक्षा उपायों की मदद से सुरक्षित किया जाता है.

आपके अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए, हम ये सुझाव देते हैं:

  • मज़बूत पासवर्ड इस्तेमाल करें जो आप सिर्फ़ Spotify अकाउंट के लिए इस्तेमाल करते हों
  • अपना पासवर्ड कभी किसी के साथ शेयर न करें
  • अपने कंप्यूटर और ब्राउज़र पर ऐक्सेस सीमित करें
  • शेयर किए गए डिवाइस पर Spotify सेवा का इस्तेमाल करने के बाद लॉग आउट करें
  • अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के बारे मेंऔर जानकारी पढ़ें

आप अपने अकाउंट पेज पर मौजूद 'सभी जगह से साइन आउट करें' सुविधा का इस्तेमाल करके, एक ही बार में सभी जगह पर Spotify से लॉग आउट कर सकते हैं.

अगर अन्य लोगों के पास आपके Spotify अकाउंट का ऐक्सेस है, तो वे आपका निजी डेटा, कंट्रोल और आपके अकाउंट में उपलब्ध Spotify सेवा को ऐक्सेस कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति शेयर किए गए डिवाइस पर आपके अकाउंट का इस्तेमाल कर सकता है.

यह आपकी ज़िम्मेदारी है कि आप लोगों को अपना अकाउंट इस्तेमाल करने की अनुमति सिर्फ़ वहाँ दें जहाँ आप उनके साथ अपने निजी डेटा को शेयर करने में सहज महसूस करते हों. किसी और के द्वारा आपके Spotify अकाउंट का इस्तेमाल करने से आपको दिए जाने वाले पर्सनलाइज़ सुझावों पर असर पड़ सकता है.

9. बच्चे

ध्यान दें: यह पॉलिसी मैनेज किए जाने वाले अकाउंट या Spotify Kids पर लागू नहीं होती. हालाँकि, अगर संबंधित प्राइवेसी नोटिस में ऐसा कहा गया हो, तब यह पॉलिसी लागू हो सकती है.

इस प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़ी Spotify सेवा (मैनेज किए जाने वाले अकाउंट या Spotify Kids के अलावा) का इस्तेमाल करने के लिए हर देश या क्षेत्र में एक न्यूनतम उम्र सीमा ("उम्र की सीमा") है.

अगर आपकी उम्र तय सीमा से कम है, तो स्टैंडर्ड Spotify सेवा न बनाएँ या उसका इस्तेमाल न करें. इसके बजाय, हमारा सुझाव है कि जहाँ उपलब्ध हो, वहाँ अपने माता/पिता या अभिभावक से आपके लिए एक मैनेज किया जाने वाला अकाउंट बनाने के लिए कहें. अगर आपकी उम्र तय सीमा से ज़्यादा है, लेकिन आपके देश में तय वयस्क उम्र से कम है (एक "नाबालिग"), तो आप अपने माता/पिता या कानूनी अभिभावक की सहमति से ही Spotify सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

हम मैनेज किए जाने वाले अकाउंट या Spotify Kids के अलावा, लागू उम्र की सीमा से कम उम्र के बच्चों का निजी डेटा जानबूझकर इकट्ठा या इस्तेमाल नहीं करते हैं. अगर आप माता/पिता या अभिभावक हैं और आपको पता चलता है कि लागू उम्र की सीमा से कम उम्र के आपके बच्चे ने किसी अन्य संदर्भ में Spotify को निजी डेटा उपलब्ध कराया है, तो हमसे संपर्क करें. अगर हमें पता चलता है कि हमने लागू उम्र की सीमा के कम उम्र के किसी बच्चे का निजी डेटा इकट्ठा किया है, तो हम निजी डेटा को मिटाने के लिए उचित कदम उठाएँगे. इसके लिए हमें उस बच्चे का Spotify अकाउंट मिटाना पड़ सकता है.

Spotify सेवा के लिए किसी शेयर किए गए डिवाइस का इस्तेमाल करते समय, नाबालिगों के लिए कोई भी आपत्तिजनक कॉन्टेंट चलाने या उन्हें इसका सुझाव देने को लेकर सावधानी बरतें.

**10. तीसरे पक्ष के लिंक **

Spotify सेवा में तीसरे पक्ष की वेबसाइट, प्लग-इन और ऐप्लिकेशन के लिंक शामिल हो सकते हैं. अगर आप ऐसे लिंक पर क्लिक करते हैं, तो तीसरा पक्ष आपके बारे में डेटा इकट्ठा या शेयर कर सकता है. Spotify तीसरे पक्ष की इन वेबसाइटों को कंट्रोल नहीं करता है और प्राइवेसी से जुड़े उनके तरीकों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

11. इस पॉलिसी में किए गए बदलाव

हम कभी-कभी इस पॉलिसी में बदलाव कर सकते हैं.

जब हम इस पॉलिसी के कॉन्टेंट में कोई बदलाव करेंगे, तब हम आपको स्थिति के मुताबिक उपयुक्त ज़रूरी नोटिस देंगे. उदाहरण के लिए, ऐसा हो सकता है कि हम Spotify सेवा नोटिस दिखाकर या ईमेल नोटिफ़िकेशन या डिवाइस नोटिफ़िकेशन भेजकर इसकी सूचना दें.

12. हमसे संपर्क करने का तरीका

पॉलिसी के बारे में कोई भी सवाल या समस्या होने पर, हमारे शिकायत अधिकारी/डेटा सुरक्षा अधिकारी से, इनमें से किसी भी तरीके से संपर्क करें:

  • हमें इस पते पर ईमेल करें: privacy@spotify.com
  • हमें यहाँ लिखें: Spotify, Regeringsgatan 19, 111 53 Stockholm, Switzerland, Attn: डेटा सुरक्षा अधिकारी

GDPR संबंधी उद्देश्यों के लिए, इस पॉलिसी के तहत प्रोसेस किए गए निजी डेटा को Spotify AB कंट्रोल करता है.

© Spotify

Spotify - होम

    कंपनी

  • कंपनी के बारे में
  • जॉब
  • For the Record

    कम्युनिटी

  • कलाकारों के लिए
  • डेवलपर
  • विज्ञापन
  • निवेशक
  • वेंडर

    उपयोगी लिंक

  • सहायता
  • वेब प्लेयर
  • मुफ़्त मोबाइल ऐप
  • अपना म्यूज़िक इंपोर्ट करें

    Spotify के प्लान

  • Premium Standard
  • Premium Platinum
  • Premium Student
  • Spotify Free
भारत (हिन्दी)
  • कानूनी
  • सुरक्षा और प्राइवेसी सेंटर
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कुकी
  • विज्ञापनों के बारे में
  • जगह तक पहुँचने की सुविधा
© 2026 Spotify AB