स्किप करके कॉन्टेंट पर जाएँ
Spotify
    • Premium Lite Premium की सभी ज़रूरी चीज़ें - 1 अकाउंट.
    • Premium Standard आपका म्यूज़िक. आपका तरीका. कहीं भी - 1 अकाउंट.
    • Premium Platinum म्यूज़िक सुनने का नया अनुभव - अधिकतम 3 अकाउंट.
    • Premium Student 1 अकाउंट - योग्य स्टूडेंट के लिए डिस्काउंट.
  • Support
  • डाउनलोड करें
  • साइन अप करें
  • लॉग इन करें
  • कानूनी
  • उपयोग के नियम और शर्तें
  • बौद्धिक संपदा से जुड़ी पॉलिसी
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • इस्तेमाल करने से जुड़े दिशा-निर्देश
  • सशुल्क सब्सक्रिप्शन से जुड़ी शर्तें

Spotify की कुकी पॉलिसी

25 फ़रवरी, 2026 से प्रभावी

1. कुकी क्या हैं?

2. हम कुकी का इस्तेमाल कैसे करते हैं?

3. कुकी मैनेज करने और दिलचस्पी के हिसाब से विज्ञापन दिखाने की सुविधा को मैनेज करने के विकल्प

4. इस पॉलिसी में किए गए बदलाव

5. हमसे संपर्क करने का तरीका

इस पॉलिसी में बताया गया है कि Spotify कुकी और इससे मिलती-जुलती टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कैसे करता है (सामूहिक रूप से, "कुकी"). अब से, हम इसे 'पॉलिसी' कहेंगे. इस पॉलिसी का उद्देश्य आपको Spotify द्वारा कुकी और इससे मिलती-जुलती टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के बारे में स्पष्ट जानकारी देना है. यह उन सभी लोगों पर लागू होती है जो Spotify की सेवाओं या वेबसाइटों का इस्तेमाल करते हैं (जिन्हें एक साथ 'सेवाएँ' कहा जाता है). यह पॉलिसी आपकी कुकी सेटिंग को मैनेज करने के विकल्पों के बारे में भी बताती है.

1. कुकी क्या हैं?

कुकी और इससे मिलती-जुलती टेक्नोलॉजी, जैसे कि पिक्सेल टैग, ऐसी छोटी फ़ाइलें होती हैं जिन्हें आपके डिवाइस पर डाउनलोड किया जाता है. इस पॉलिसी में, हम उन्हें सामूहिक रूप से "कुकी" कहेंगे. जब आप Spotify की प्रॉपर्टी के साथ इंटरैक्ट करते हैं, तो ये फ़ाइलें आपके डिवाइस में आ जाती हैं. उदाहरण के लिए, ऐसा तब हो सकता है, जब आप हमारी वेबसाइट पर जाते हैं, हमारे ऐप का इस्तेमाल करते हैं, हमारे किसी विज्ञापन से जुड़ते हैं या हमारे द्वारा भेजे गए किसी ईमेल को खोलते हैं. कुकी इसलिए काम आती हैं, क्योंकि इनसे Spotify और हमारे पार्टनर आपके डिवाइस को यूनीक तरीके से पहचान पाते हैं. वे आपके अनुभव को जारी रखने में भी मदद करते हैं. उदाहरण के लिए, कुकी की मदद से हम आपकी पसंद को समझ सकते हैं या आपकी पिछली कार्रवाइयाँ याद रख सकते हैं. आपको कुकी के बारे में और सामान्य जानकारी यहाँ मिल सकती है: www.allaboutcookies.org.

2. हम कुकी का इस्तेमाल कैसे करते हैं?

कुकी कई तरह के काम करती हैं. इनकी मदद से आप एक से दूसरे पेज पर आसानी से जा सकते हैं. वे आपकी प्राथमिकताएँ भी याद रखती हैं और आपके अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करती हैं. वे यह पक्का करने में भी मदद कर सकती हैं कि आपको ऑनलाइन दिखने वाले विज्ञापन आपके और आपकी दिलचस्पी के मुताबिक ज़्यादा प्रासंगिक हों.

Spotify इन दो कैटेगरी की कुकी का इस्तेमाल करता है: (1) अनिवार्य कुकी और (2) वैकल्पिक कुकी:

  • *अनिवार्य कुकी

इन कुकी को Spotify या हमारी ओर से किसी तीसरे पक्ष के द्वारा सेट किया जाता है. ये ज़रूरी हैं, ताकि आप हमारी सेवाओं के फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकें. वे आपको कॉन्टेंट देखने, प्राइवेसी के विकल्प सेट करने, साइन इन करने, सेवाओं के लिए पेमेंट करने या फ़ॉर्म भरने जैसे काम करने देती हैं. इन कुकी के बिना हमारी सेवाओं से जुड़ा कोई भी फ़ीचर उपलब्ध नहीं कराया जा सकता, इसलिए आप इन्हें अस्वीकार नहीं कर सकते.

  • *वैकल्पिक कुकी

वैकल्पिक कुकी 'पहले पक्ष की कुकी' या 'तीसरे पक्ष की कुकी' हो सकती हैं. पहले पक्ष की कुकी को Spotify या हमारे अनुरोध पर कोई तीसरा पक्ष सेट करता है. तीसरे पक्ष की कुकी को कोई तीसरा पक्ष या तीसरे पक्ष के अनुरोध पर Spotify सेट करता है. जैसे, हमारे आँकड़े या विज्ञापन सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियाँ. हमारे इन पार्टनर की सूची देखने के लिए, इस लिंक पर जाएँ. Spotify या हमारे पार्टनर, इन वैकल्पिक कुकी का इस्तेमाल इन तरीकों से करते हैं:

कुकी का प्रकार

उद्देश्य

अनिवार्य कुकी

हमारी सेवाओं से जुड़े फ़ीचर इस्तेमाल करने के लिए, ये कुकी बहुत ज़रूरी होती हैं, जैसे कि तकनीकी रूप से कॉन्टेंट उपलब्ध कराना, आपकी प्राइवेसी से जुड़ी प्राथमिकताएँ सेट करना, लॉग इन करना, पेमेंट करना या फ़ॉर्म भरने में मदद करना. इन कुकी के बिना हमारी सेवाओं से जुड़ा कोई भी फ़ीचर नहीं दिया जा सकता, इसलिए आप इन्हें अस्वीकार नहीं कर सकते.

परफ़ॉर्मेंस से जुड़ी कुकी

ये कुकी इस बारे में जानकारी इकट्ठा करती हैं कि लोग हमारी सेवाओं का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं. जैसे कि इन कुकी की मदद से हमें पता चलता है कि हमारी वेबसाइट पर कितने लोग आए और उन्हें वेबसाइट कैसी लगी.

इस कैटेगरी में ऐसे वेब आँकड़े आते हैं जिनमें किसी वेबसाइट की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने के उद्देश्य से डेटा इकट्ठा करने के लिए, कुकी का इस्तेमाल किया जाता है. जैसे कि इनका इस्तेमाल डिज़ाइन टेस्ट करने और यह पक्का करने के लिए किया जाता है कि यूज़र के लिए वेबसाइट का लुक और उसका अनुभव समान बना रहे. हम ईमेल के ज़रिए भेजे गए न्यूज़लेटर या अन्य कम्युनिकेशन के ज़रिए भी जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं, जैसे आपने कोई न्यूज़लेटर खोला या फ़ॉरवर्ड किया या नहीं या फिर उसके किसी कॉन्टेंट पर क्लिक किया या नहीं. इस जानकारी से हमें यह पता चलता है कि हमारे न्यूज़लेटर कितने प्रभावी होते हैं. साथ ही, हम यह पक्का कर पाते हैं कि आपको अपनी दिलचस्पी के हिसाब से जानकारी मिल रही है या नहीं.

इस कैटेगरी में व्यवहार या दिलचस्पी के हिसाब से टारगेट करने वाले विज्ञापन नेटवर्क के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुकी शामिल नहीं होती हैं.

फ़ंक्शनल

इन कुकी की मदद से हमारी सेवाएँ आपकी चुनी गई जानकारी को याद रख पाती हैं, जैसे कि आपका यूज़रनेम, भाषा या आप जहाँ हैं वह क्षेत्र. ऐसा करने से हमारी सेवाएँ, आपके हिसाब से आपको फ़ीचर और कॉन्टेंट उपलब्ध करा पाती हैं. जैसे कि इन कुकी का इस्तेमाल, वेब पेजों के उन हिस्सों पर आपके द्वारा किए गए बदलावों को याद रखने के लिए किया जा सकता है, जिन्हें आप कस्टमाइज़ कर सकते हैं.

आपके अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, ये कुकी आपकी चुनी गई जानकारी को याद रखती हैं. अगर आप इन कुकी को अस्वीकार कर देते हैं, तो हमारी सेवाओं पर आपकी पिछली विज़िट पर आपकी चुनी गई कुछ जानकारी सेव नहीं होगी.

आपके हिसाब से बनाई गई या विज्ञापन दिखाने से जुड़ी कुकी

ये कुकी आपकी ब्राउज़िंग गतिविधि से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करती हैं, ताकि आपकी पसंद को समझा जा सके और आपकी दिलचस्पी के हिसाब से विज्ञापन दिखाए जा सकें. इनका इस्तेमाल किसी विज्ञापन के दिखने की संख्या को सीमित रखने के लिए भी किया जाता है. साथ ही, इन कुकी की मदद से यह पता चलता है कि Spotify पर दिखाए गए विज्ञापन कितने प्रभावी होते हैं. जब आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं, तो यह जानकारी ये कुकी लॉग करती हैं और इसे विज्ञापनदाताओं जैसे अन्य संगठनों के साथ शेयर किया जा सकता है. इसके अलावा, Spotify अन्य प्लैटफ़ॉर्म पर अपना प्रमोशन करने और फ़ीचर या नई रिलीज़ के बारे लोगों को बताने के लिए, सीमित डेटा अन्य प्लैटफ़ॉर्म के साथ शेयर कर सकता है. इन कुकी को अस्वीकार करने पर आपको विज्ञापन दिखेंगे, लेकिन वे आपकी दिलचस्पी के हिसाब से उतने सही नहीं होंगे.

3. कुकी मैनेज करने और दिलचस्पी के हिसाब से विज्ञापन दिखाने की सुविधा को मैनेज करने के विकल्प

वेब ब्राउज़र की सेटिंग

आप वेब ब्राउज़र की सेटिंग में जाकर, कुकी को स्वीकार कर सकते हैं, अस्वीकार कर सकते हैं और मिटा सकते हैं. इसके लिए, अपने ब्राउज़र के निर्देशों का पालन करें. (ये विकल्प, अक्सर 'Help', 'Tools' या 'Edit' सेटिंग में मिलते हैं).

कृपया ध्यान दें कि अगर आपने अपने ब्राउज़र को कुकी अस्वीकार करने के लिए सेट किया है, तो हो सकता है कि आप Spotify की वेबसाइट के सभी फ़ीचर इस्तेमाल न कर पाएँ. ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, www.allaboutcookies.org पर जाएँ.

मोबाइल आइडेंटिफ़ायर

हो सकता है कि आपके मोबाइल डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम की मदद से आप यूज़र के हिसाब से बनाए गए विज्ञापनों से ऑप्ट आउट कर सकें या अपने 'मोबाइल आइडेंटिफ़ायर' को रीसेट कर सकें. जैसे कि आप अपने iOS डिवाइस पर 'Allow Apps to Request to Track' सेटिंग या Android डिवाइस पर 'Opt out of Interest-Based Ads' सेटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन सेटिंग की मदद से, दिलचस्पी के हिसाब से विज्ञापन दिखाने के उद्देश्य से ऐप के इस्तेमाल से जुड़ी आपकी जानकारी को इस्तेमाल करना सीमित किया जा सकता है.

आपके हिसाब से बनाए गए विज्ञापन वाला टॉगल

Spotify सेवा में, आप यूज़र के हिसाब से बनाए गए विज्ञापन से ऑप्ट आउट कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए, अपने Spotify अकाउंट के अकाउंट प्राइवेसी पेज पर जाकर, यूज़र के हिसाब से बनाए गए विज्ञापन वाले टॉगल को बंद करें. अगर आप यूज़र के हिसाब से बनाए गए विज्ञापन वाले टॉगल को बंद करते हैं, तो Spotify तीसरे पक्ष के विज्ञापन पार्टनर के साथ आपकी जानकारी शेयर करना बंद कर देगा. Spotify, आपके हिसाब से बनाए गए विज्ञापन दिखाने के लिए उनकी जानकारी का इस्तेमाल करना भी बंद कर देगा. आपको अब भी 'सेवाओं' में अपने Spotify रजिस्ट्रेशन की जानकारी और रियल टाइम में Spotify का इस्तेमाल करने के तरीके के आधार पर विज्ञापन दिख सकते हैं. हालाँकि, ये विज्ञापन आपके लिए कम प्रासंगिक हो सकते हैं.

Spotify या हमारी ओर से किसी सेवा प्रदाता द्वारा दिखाए गए यूज़र के हिसाब से बनाए गए कुछ विज्ञापनों में 'विज्ञापन के विकल्प' आइकॉन शामिल हो सकता है. इस आइकॉन या इससे मिलते-जुलते टूल की मदद से आप अपने हिसाब से बनाए गए विज्ञापनों से ऑप्ट आउट कर सकते हैं. आप AdChoices आइकॉन पर क्लिक कर सकते हैं या www.aboutads.info पर जाकर:

  • यूज़र के हिसाब से बनाए गए विज्ञापनों को दिखाने के लिए, अपनी ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़ी जानकारी को इकट्ठा किए जाने और उसके इस्तेमाल के बारे में ज़्यादा जान सकते हैं; या
  • यूज़र के हिसाब से बनाए गए विज्ञापनों से ऑप्ट आउट कर सकते हैं, ताकि Digital Advertising Alliance (DAA) में शामिल कंपनियाँ आपके डेटा का इस्तेमाल न कर पाएँ.

4. इस पॉलिसी में हुए अपडेट

हम कभी-कभी इस पॉलिसी में बदलाव कर सकते हैं.

जब हम इस पॉलिसी में महत्वपूर्ण बदलाव करेंगे, तो हम आपको नोटिस देंगे. नोटिस का प्रकार इस बात पर निर्भर करेगा कि परिस्थितियों के लिए क्या उपयुक्त है. उदाहरण के लिए, ऐसा हो सकता है कि हम Spotify सेवा नोटिस दिखाकर या ईमेल नोटिफ़िकेशन या डिवाइस नोटिफ़िकेशन भेजकर इसकी सूचना दें.

5. हमसे संपर्क करने का तरीका

इस पॉलिसी को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद. इस पॉलिसी से जुड़े किसी भी सवाल या समस्या के लिए, इनमें से किसी भी तरीके से हमारे डेटा सुरक्षा अधिकारी से संपर्क करें:

  • privacy@spotify.com पर ईमेल भेजें
  • हमें इस पते पर लिखें: Spotify AB, Regeringsgatan 19, 111 53 Stockholm, Sweden

हमें उम्मीद है कि आप Spotify आनंद लेते रहेंगे!

© Spotify AB.

Spotify

    कंपनी

  • कंपनी के बारे में
  • जॉब
  • For the Record

    कम्युनिटी

  • कलाकारों के लिए
  • डेवलपर
  • विज्ञापन
  • निवेशक
  • वेंडर

    उपयोगी लिंक

  • Support
  • वेब प्लेयर
  • मुफ़्त मोबाइल ऐप
  • अपना म्यूज़िक इंपोर्ट करें

    Spotify के प्लान

  • Premium Lite
  • Premium Standard
  • Premium Platinum
  • Premium Student
  • Spotify Free
भारत (हिन्दी)
  • कानूनी
  • सुरक्षा और प्राइवेसी सेंटर
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • कुकी
  • विज्ञापनों के बारे में
  • जगह तक पहुँचने की सुविधा
© 2026 Spotify AB