ऐक्सेसिबिलिटी सेंटर

सभी के लिए क्रिएटिविटी, ऐक्सेसिबिलिटी और प्रेरणा को कनेक्ट करते हुए.

2026 की प्रोग्रेस रिपोर्ट

इंट्रो

यह Spotify के ऐक्सेसिबिलिटी प्लान की पहली सालाना प्रोग्रेस रिपोर्ट है, जिसमें जून 2025 से जून 2026 तक की प्रोग्रेस को शामिल किया गया है. इसमें 6 क्षेत्रों में हमारी प्रतिबद्धताओं के मुकाबले उन क्षेत्रों में हमारी प्रोग्रेस का आंकलन किया गया है. यह रिपोर्ट Spotify की अलग-अलग टीमों से मिले इनपुट के आधार पर तैयार की गई है और इसमें बताया गया है कि हमने अब तक कौन-से काम पूरे किए हैं, कौन-से अभी प्रोसेस में है और हम आगे किन कामों पर फ़ोकस कर रहे हैं.

दिव्यांग लोगों के साथ परामर्श करने का हमारा तरीका

"नथिंग अबाउट अस विदाउट अस" डिसैबिलिटी राइट्स मूवमेंट का मौलिक आधार है, जो इस बात पर ज़ोर देता है कि दिव्यांग लोगों से जुड़े किसी भी काम या पहल में उनकी पूरी भागीदारी होनी चाहिए. हमने जून 2025 में जो ऐक्सेसिबिलिटी प्लान पब्लिश किया था वह दिव्यांग लोगों के साथ व्यापक परामर्श के आधार पर ही तैयार किया गया था और हमने पिछले एक साल में भी उनसे परामर्श करना जारी रखा. इस प्रोग्रेस रिपोर्ट में दिखाया गया है कि हमने अपनी प्राथमिकताओं पर कैसे अमल किया.

इस साल हमने पाँच माध्यमों के ज़रिए दिव्यांग लोगों के साथ परामर्श किया:

  1. iOS, Android और वेब पर स्क्रीन रीडर, अन्य नेविगेशन और मैग्नीफ़िकेशन का इस्तेमाल करने वाले लोगों के साथ, हर महीने लगभग दस टेस्ट की दर से, Fable Engage की यूज़ेबिलिटी टेस्टिंग की गई. रिपोर्टिंग अवधि के दौरान, मुख्य सुनने वालों की संख्या, नए सर्फ़ेस और हमारी For the Record न्यूज़रूम साइट पर लगभग 90 टेस्ट किए गए.
  2. ऐक्सेसिबिलिटी सेंटर का फ़ीडबैक फ़ॉर्म, जिसके ज़रिए सभी सबमिशन सीधे ऐक्सेसिबिलिटी टीम के प्रोग्राम मैनेजर तक पहुँचते हैं. रिपोर्टिंग अवधि के दौरान हमें 56 सबमिशन मिले (11 अनाम और 45 रजिस्टर किए गए यूज़र की ओर से).
  3. Be My Eyes वॉइस सपोर्ट पार्टनरशिप, जो दृष्टिहीन और कम दृष्टि वाले यूज़र को Spotify से जुड़ी मदद के लिए, किसी मानव एजेंट से सीधे और लाइव जुड़ने में मदद करती है.
  4. EP 206, R&D के लिए हमारा फ़्लैगशिप ऐक्सेसिबिलिटी ट्रेनिंग प्रोग्राम, जिसे Fable के साथ मिलकर बनाया गया है. इसमें Fable टेस्टर के वीडियो सेगमेंट सीधे कोर्स के कॉन्टेंट में शामिल किए गए हैं.
  5. ऐक्सेसिबिलिटी एडवायज़री बोर्ड, जिसकी रिपोर्टिंग अवधि के दौरान हर तिमाही में बैठक हुई और जिसमें Fable के बाहरी प्रतिनिधि शामिल हैं.

हम Fable की अगुवाई में किए गए 101 दिव्यांग यूज़र के सर्वे और हमारे ड्राफ़्ट प्लान की समीक्षा करने वाले फ़ोकस ग्रुप से मिली जानकारी का इस्तेमाल करना भी जारी रखेंगे. ये दोनों ही पब्लिकेशन से पहले आयोजित किए गए थे और इन्होंने ही वे प्राथमिकताएँ तय की हैं जिन्हें पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.

यह फ़ीडबैक मिला

2025 का प्लान बनाने के दौरान, दिव्यांग लोगों ने हमारे साथ जो प्राथमिकताएँ शेयर की थीं वे इस साल भी हमारे काम को आगे बढ़ा रही हैं. यही नहीं, मौजूदा फ़ीडबैक चैनलों के ज़रिए और मज़बूत भी हुई हैं.

दिव्यांग लोगों की राय हमारे लिए सबसे ज़्यादा मायने रखती है. ओरिजनल Fable सर्वे के ज़रिए, जवाब देने वालों ने हमें बताया कि सार्थक ऐक्सेसिबिलिटी की पहल दिव्यांग लोगों के साथ मिलकर टेस्ट करने से शुरू होती है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ट्रेनिंग पर तभी सबसे ज़्यादा भरोसा होता है, जब उसे दिव्यांग लोगों के खुद के अनुभवों के आधार पर तैयार किया गया हो. साथ ही, हायरिंग प्रोसेस में सही तरीके से सहायक तकनीक का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. वहीं, ग्राहक सहायता कैसी है वह इस बात पर निर्भर करती है कि एजेंट को सहायक तकनीक और ऐक्सेसिबिलिटी की कितनी समझ है. उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी सहायता अनुभव में असली व्यक्ति तक पहुँच पाना एक बुनियादी अपेक्षा है. वेंडर की ऐक्सेसिबिलिटी को खरीदने से पहले टेस्ट किया जाना चाहिए. अच्छी क्वॉलिटी की ट्रांसक्रिप्ट और सहायक तकनीक के साथ काम करने की सुविधा ही कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन को असरदार बनाती है. साथ ही, वे चाहते हैं कि प्रतिबद्धता के साथ-साथ, स्पष्ट समय-सीमा और मापी जा सकने वाली प्रोग्रेस भी होनी चाहिए.

हमने इस साल क्या सीखा. लगभग 90 Fable Engage टेस्ट किए गए और इस दौरान सहायक तकनीक सपोर्ट, नेविगेशन और चीज़ों को आसानी से खोजने में सुधार करने के कई मौके सामने आए. साथ ही, आम यूज़र फ़्लो में आने वाली रुकावटों की भी पहचान हुई. हर टेस्ट से एक ऐक्सेसिबल यूज़ेबिलिटी स्केल स्कोर हासिल हुआ और उसे उसी रिमीडिएशन वर्कफ़्लो में शामिल किया गया जिसमें हमारे तीसरे पक्ष के ऑडिट के नतीजे भी शामिल होते हैं. ऐक्सेसिबिलिटी सेंटर के 56 फ़ॉर्म सबमिशन को ग्राहक सेवा टीम ने जाँचा और उन्हें या तो सीधे हल किया गया या संबंधित प्रोडक्ट टीम को भेजा गया.

हमने क्या सीखा

यह साल, 2025 के प्लान के ज़रिए दिव्यांग लोगों द्वारा बताई गई प्राथमिकताओं पर काम करने का पहला पूरा साल था. नीचे दिए गए उदाहरण दिखाते हैं कि इन सुझावों को प्लान के हर क्षेत्र में कैसे लागू किया गया.

  • हमने अपने 2025 के प्लान में जिस ग्राहक सहायता के उदाहरण को प्रमुख रूप से दिखाया था उसे जारी रखते हुए, ग्राहक सेवा से जुड़ी टीम प्रतिबद्धता से आगे बढ़कर वास्तविक काम डिलीवर करने के लेवल पर पहुँच चुकी है. जैसा कि इस रिपोर्ट के "सूचना और संचार तकनीक" सेक्शन में बताया गया है, हमने अपनी Be My Eyes एडवायज़र कम्युनिटी के सहयोग से एक समर्पित ऐक्सेसिबिलिटी सहायता टीम तैयार की है, जो मई 2026 में लॉन्च होगी.
  • इस फ़ीडबैक के आधार पर कि उन्हें ट्रेनिंग पर तभी सबसे ज़्यादा भरोसा होता है, जब उसे खुद दिव्यांग लोगों के अनुभवों के आधार पर तैयार किया गया हो, एजुकेशन से जुड़ी टीम ने Fable के साथ मिलकर EP 206 तैयार किया, जिसमें Fable टेस्टर पूरे कोर्स कॉन्टेंट में शामिल किए गए हैं. इस साल लगभग 250 R&D कर्मचारियों और पूरी ग्राहक सेवा टीम ने ऐक्सेसिबिलिटी ट्रेनिंग पूरी की.
  • इस फ़ीडबैक के आधार पर कि सार्थक ऐक्सेसिबिलिटी का काम दिव्यांग लोगों के साथ मिलकर टेस्ट करने पर ही निर्भर करता है, हमने अपनी Fable Engage पार्टनरशिप हर महीने नियमित रूप से जारी रखी. अब टेस्टिंग से बार-बार सामने आने वाली समस्याओं को हमारे इंजीनियर, डेवलपमेंट के दौरान इस्तेमाल होने वाले ऑटोमेटेड चेक में शामिल करते हैं, ताकि वही समस्याएँ न दोहराएँ. हमने अपने इंटरनल लर्निंग प्लैटफ़ॉर्म को लॉन्च करने से पहले Fable से उसका टेस्ट भी कराया था, जिसके बाद, हमारे कर्मचारियों तक यह प्लैटफ़ॉर्म पहुँचने से पहले ही वेंडर को इसकी ऐक्सेसिबिलिटी में सुधार करना पड़ा.
  • इस फ़ीडबैक के आधार पर कि अच्छी क्वालिटी के ट्रांसक्रिप्ट, सहायक तकनीक के साथ काम करने की सुविधा और आसान नेविगेशन ही कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन को असरदार बनाते हैं, कम्युनिकेशंस से जुड़ी टीम ने हमारी For the Record न्यूज़रूम साइट का दिव्यांग लोगों के साथ मिलकर टेस्ट किया है और अब टीम सामने आई समस्याओं को दूर करने पर काम कर रही है. आंतरिक रूप से, इमेज आधारित बातचीत में ऑल्ट टेक्स्ट, होस्ट किए गए वीडियो में क्लोज़्ड कैप्शन और प्रज़ेंटेशन के लिए ऐक्सेसिबिलिटी के हिसाब से सही कलर पैलेट अब स्टैंडर्ड बन गए हैं. साथ ही, हमने अपने सोशल मीडिया चैनलों पर प्लैटफ़ॉर्म लेवल ऐक्सेसिबिलिटी फीचर भी चालू किए हैं.
  • इस फ़ीडबैक के आधार में कि हायरिंग प्रोसेस में सही तरीके से सहायक तकनीक का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, एम्प्लॉयमेंट से जुड़ी टीम ने नौकरी के ब्यौरे और पोस्टिंग में आवासीय सुविधाओं से जुड़ी जानकरी अपडेट की और हमने टैलेंट एक्विज़िशन टीम को आगे बढ़कर हर चरण में आवासीय सुविधाएँ मुहैया कराने के लिए कहा है.
  • फ़ोकस ग्रुप के इस फ़ीडबैक के आधार पर कि ओरिजनल प्लान के प्रोक्योरमेंट सेक्शन में कोई तय स्टैंडर्ड नहीं था, इस साल प्रोक्योरमेंट से जुड़ी टीम ने उस काम की नींव तैयार की जिस पर आगे का काम निर्भर करता है. इसमें गवर्नेंस विज़न डॉक्यूमेंट, वेंडर ऐक्सेसिबिलिटी असेसमेंट के लिए सवालों का ड्राफ़्ट सेट और प्रोक्योरमेंट के समय वेंडर का मूल्यांकन करने के लिए उन्हें अलग-अलग स्तरों में बाँटने का तरीका शामिल है.
  • इस फ़ीडबैक के आधार पर कि प्रतिबद्धताओं को स्पष्ट समय-सीमा और मापने योग्य प्रोग्रेस की ज़रूरत है, इनसाइट टीम ने क्वालिटी मापने के लिए तीसरे पक्ष पर आधारित एक अप्रोच तैयार किया है. साथ ही, एक ऐक्सेसिबिलिटी हेल्थ डैशबोर्ड भी बनाया है. यह प्रोग्रेस रिपोर्ट और ऐक्सेसिबिलिटी एडवायज़री बोर्ड की हर तिमाही पर होने वाली बैठक, उस फ़ीडबैक पर हमारे जवाब का एक हिस्सा है.

जिन मुद्दों पर हमने गौर तो किया, लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. कुछ मुद्दों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. फ़ोकस ग्रुप के प्रतिभागियों ने फ़ीडबैक सबमिट करने के लिए, एक्सेसिबिलिटी सेंटर के फ़ॉर्म के अलावा और भी विकल्पों की माँग की है. इस पर काम करना अभी बाकी है. हमने अभी तक सोशल मीडिया पर वैकल्पिक टेक्स्ट के लिए स्केल करने योग्य तरीका स्थापित नहीं किया है और न ही एक्सपीरिएंशियल मार्केटिंग स्टैंडर्ड पर Fable के साथ परामर्श पूरा किया है.

रोज़गार

अपने 2025 के ऐक्सेसिबिलिटी प्लान में, हमारी यह प्रतिबद्धता थी कि हम दिव्यांग उम्मीदवारों और कर्मचारियों के लिए अपनी हायरिंग और एचआर प्रोसेस को बेहतर बनाएँगे. परामर्श के दौरान दिव्यांग लोगों ने हमें बताया कि उन्हें हायरिंग से जुड़ी हमारी प्रतिबद्धता पर तभी भरोसा होता है, जब ऐप्लिकेशन प्रोसेस असल में सहायक तकनीक के साथ ठीक से काम करता है.

  • हमारी कोशिशों के लिए बेंचमार्क तय करने के उद्देश्य से 'डिसैबिलिटी इक्वैलिटी इंडेक्स' में हिस्सा लेना.
    • जुलाई 2025 में “दिव्यांग लोगों के लिए काम करने की सर्वश्रेष्ठ जगह” से सम्मानित होने के बाद, हमने 2026 में अपनी कोशिशों का मूल्यांकन करने के लिए, Disability Equality Index में हिस्सा लेने के लिए साइन अप किया है.
  • हमारे 'दिव्यांगता और न्यूरोडायवर्सिटी से संबंधित ग्रुप' के लिए एक एक्ज़ीक्यूटिव स्पॉन्सर की पहचान करना.
    • जारी है
  • हमारी बाहरी रिक्रूटमेंट वेबसाइट, Life at Spotify और हमारे आंतरिक मोबिलिटी प्लैटफ़ॉर्म सहित, भर्ती से जुड़े प्रोसेस की ऐक्सेसिबिलिटी को बेहतर बनाना.
    • नौकरी के ब्यौरे और पोस्टिंग में अब ऐप्लिकेशन या इंटरव्यू प्रोसेस के किसी भी चरण के दौरान ज़रूरी सुविधाएँ मुहैया कराने का अनुरोध करने से जुड़े निर्देश शामिल हैं. हमने अभी तक इन अनुरोधों को ट्रैक करना या उनके नतीजों की रिपोर्टिंग करना शुरू नहीं किया है.
  • दिव्यांग और न्यूरोडायवर्जेंट कर्मचारियों और मैनेजर के लिए रिसोर्स, प्रोग्राम, टूल और सहायता को डेवलप करना जारी रखना.
    • सभी बैंडमेट्स के लिए एक ग्लोबल मेंटल हेल्थ प्लैटफ़ॉर्म लॉन्च किया गया. न्यूरोडाइवर्जेंट बैंडमेट्स के अनुभवों को बेहतर तरीके से समझने पर ध्यान दिया जा रहा है.
  • अपनी कम्युनिटी एक्सपीरियंस टीम के साथ मिलकर काम करना, ताकि यह पक्का किया जा सके कि कर्मचारियों की सहभागिता से जुड़े सभी आंतरिक इवेंट ऐक्सेस करने योग्य हों—इवेंट में ऐक्सेसिबिलिटी के लिए किए गए सभी अनुरोधों को ट्रैक करना, ताकि भविष्य में ऐक्सेसिबिलिटी से जुड़ी प्लानिंग में मदद मिले.
    • Spotify के आने वाले कंपनी-वाइड इवेंट के लिए हमने अपनी कम्यूनिटी एक्सपीरियंस टीम के साथ मिलकर काम किया है, ताकि इवेंट स्टाफ़ को दिव्यांग बैंडमेट्स के लिए ज़रूरी सुविधाएँ मुहैया कराने के बारे में जानकारी दी जा सके.
  • Spotify के आंतरिक HR सिस्टम और ऐप्लिकेशन वर्शन का ऑडिट करना और हर कर्मचारी के लिए ऐक्सेसिबिलिटी पक्का करने की दिशा में काम करना.
    • हमारे सिस्टम का ऑडिट किया जा रहा है. हमने ऐक्सेसिबिलिटी टीम और Fable के साथ मिलकर अपना सबसे नया प्लैटफ़ॉर्म लॉन्च किया है और लॉन्च से पहले इसे जितना हो सके उतना ऐक्सेसिबल बनाने के लिए, सभी ज़रूरी बदलाव किए हैं.
  • वर्कप्लेस पर सुविधाएँ उपलब्ध कराने से जुड़े प्रोसेस की समीक्षा करना, ताकि यह पता चल सके कहाँ सुधार करना है.
    • अभी तक शुरू नहीं हुआ है.

परिवेश तैयार करना

अपने 2025 के ऐक्सेसिबिलिटी प्लान में, हमने हर कर्मचारी और विज़िटर के लिए फ़िज़िकली ऐक्सेसिबल वर्कप्लेस परिवेश बनाने की प्रतिबद्धता की थी. परामर्श के दौरान दिव्यांग लोगों ने हमें बताया कि ऑफ़िस की ऐक्सेसिबिलिटी नेविगेशन, साउंड, लाइटिंग और शांत जगहों की उपलब्धता पर निर्भर करती है.

  • कर्मचारियों के साथ उनके लिए उपलब्ध फ़ोकस एरिया और मीटिंग पॉड जैसे अलग-अलग स्पेस और वर्कस्पेस पर ज़रूरत के हिसाब उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बात करना.
    • न्यूयॉर्क सिटी और स्टॉकहोम में मौजूद हमारे मुख्यालय में ऐसी नई जगहें तैयार करने की योजना बनाई गई है जो शोर-शराबा कम करती हैं और न्यूरोडाइवर्जेंट कर्मचारियों को शांत और नियंत्रित माहौल देती हैं, ताकि वे अपना काम बेहतर तरीके से कर सकें. इसे अगले साल लागू किया जाएगा.
    • 2026 की तीसरी तिमाही तक हर ऑफ़िस में उपलब्ध सभी सुविधाओं और जगहों की पहचान करने के लिए, हम अपनी 'डिज़ाइन और बिल्ड' टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.
  • ऐक्सेसिबिलिटी से जुड़े हमारे दिशा-निर्देशों को अपडेट करना और सभी नए प्रोजेक्ट के लिए उन्हें अपनाना.
    • सभी नए प्रोजेक्ट के लिए ऐसे दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं जो यह पक्का करते हैं कि दरवाज़ों के ऑटोमेशन और साइनेज से लेकर मीटिंग रूम के फ़र्नीचर की ऊँचाई और आस-पास के माहौल के डिज़ाइन तक, सभी बदलाव तय स्टैंडर्ड के मुताबिक हों.
    • आंतरिक रास्तों में बेहतर वे-फ़ाइंडिंग की व्यवस्था की गई, एंट्री पॉइंट और कॉरिडोर में लाइटिंग में सुधार किया गया और ज़्यादा ऐक्सेसिबल मीटिंग रूम तैयार किए गए (जिसमें व्हीलचेयर इस्तेमाल करने वालों के लिए टेबल की सही ऊँचाई और सुनने की समस्या वाले लोगों के लिए ओवल/राउंड टेबल शामिल हैं).
  • कमियों को दूर करने के लिए अपने दिशा-निर्देशों का ऑडिट करना और अपडेट में उन कमियों को दूर करना.
    • दिशा-निर्देशों को ऑडिट और अपडेट करने के लिए अतिरिक्त संसाधनों की पहचान की जा रही है.
  • हमारी 'ग्लोबल वर्कप्लेस सर्विसेज़ टीम' को ऐक्सेसिबिलिटी की ट्रेनिंग देना.
    • अभी तक शुरू नहीं हुआ है.

इंफ़ॉर्मेशन और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (ICT)

अपने 2025 के ऐक्सेसिबिलिटी प्लान में, हमारी यह प्रतिबद्धता थी कि हम दिव्यांग लोगों की सहायता के लिए ज़रूरी जानकारी और टूल के साथ एक ग्राहक सेवा टीम बनाएँगे. साथ ही, ग्राहको के लिए इस्तेमाल होने वाले और आंतरिक सहायता टूल में ऐक्सेसिबिलिटी से जुड़ी समस्याओं को दूर करेंगे. परामर्श के दौरान दिव्यांग लोगों ने हमें बताया कि ग्राहक सहायता की उपयोगिता इस बात पर निर्भर करती है कि जवाब देने वाले एजेंट को सहायक तकनीक और ऐक्सेसिबिलिटी की कितनी समझ है.

  • अपनी टीम के लोगों से एक अलग टीम बनाना, जिसके पास दिव्यांग लोगों की मदद के लिए ज़रूरी खास जानकारी, कौशल और टूल हों.
    • हमारी समर्पित ऐक्सेसिबिलिटी सहायता टीम के लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है. इसमें हर किसी की भूमिका साफ़ तौर पर तय की गई है. साथ ही, इसमें एडवांस तकनीकी ट्रेनिंग और शुरुआत से अंत तक केस संभालने का पूरा तरीका भी बताया गया है.
  • दिव्यांग यूज़र को उच्च-स्तरीय सहायता देने के लिए सभी टीमों को प्रशिक्षण देना.
    • हमने मामलों की समीक्षा और ऐक्सेसिबिलिटी टीम के खास स्टैंडर्ड के आधार पर पहचानी गई कमियों के हिसाब से ट्रेनिंग को फिर से अपडेट किया.
    • सभी ग्राहक सेवा एडवायज़र ने ऐक्सेसिबिलिटी ट्रेनिंग को पूरा किया.
  • मौजूदा समस्याओं को हल करना और हमारे ग्राहक सेवा प्लैटफ़ॉर्म, सेल्फ़-सर्विस और बॉट के अनुभवों को बेहतर बनाना, ताकि उनकी ऐक्सेसिबिलिटी को बेहतर बनाया जा सके.
    • 100% समस्याओं का समाधान किया गया.
  • बाहरी लोगों के लिए उपलब्ध ग्राहक सेवा के टूल की लगातार समीक्षा करने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए एक प्रोसेस बनाना.
    • ऐक्सेसिबिलिटी फ़ॉर्म अब सीधे सलाहकारों तक पहुँचता है और उस पर लगातार नज़र रखी जाती है.
  • मौजूदा समस्याओं को हल करना और अपने आंतरिक ऑपरेटर टूल की ऐक्सेसिबिलिटी को बेहतर बनाना.
    • हमारे टूल का 100% ऑडिट किया गया. ऑडिट में पहचानी गई समस्याओं को ठीक करने का काम शुरू किया गया है.
  • आंतरिक ऑपरेटर टूल की लगातार समीक्षा करने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए एक प्रोसेस बनाना.
    • नई ऐक्सेसिबिलिटी सहायता टीम आंतरिक चैनलों से मिले फ़ीडबैक के आधार पर इन टूल की लगातार समीक्षा करेगी और इन्हें बेहतर बनाएगी.
  • अपना परफ़ॉर्मेंस मैनेजमेंट फ़्रेमवर्क बनाना, ताकि ऐक्सेसिबिलिटी से जुड़े इंटरैक्शन पर बेहतर तरीके से काम किया जा सके.
    • नई ऐक्सेसिबिलिटी सहायता टीम क्वालिटी एश्योरेंस टीम को प्रशिक्षित करेगी, ताकि वह समस्याओं को समझ सके और प्रदर्शन का आकलन कर सके.
  • लेखन की अपनी फ़िलॉसॉफ़ी को बनाए रखना और उसकी समीक्षा करना, ताकि मानक (जैसा कि Spotify के डिज़ाइन सिस्टम ने तय किया है) के हिसाब से ऐक्सेस करने योग्य कॉन्टेंट दिखे और ग्राहकों की अलग-अलग ज़रूरतों और सीखने की उनकी शैलियों के हिसाब से कॉन्टेंट पब्लिश करना.
    • अभी तक आधिकारिक तौर पर शुरू नहीं हुआ है, लेकिन हमारे प्रोग्रेस के पहले साल में जिन भी दस्तावेज़ों पर काम किया गया वे ऐक्सेसिबिलिटी स्टैंडर्ड को पूरा करते हैं.
  • ग्राहकों के फ़ीडबैक और नियमित ऑडिट के आधार पर लगातार निगरानी और सुधार करना.
    • वर्किंग ग्रुप का गठन किया गया और प्रोजेक्ट स्टेकहोल्डर और ऐक्सेसिबिलिटी लीडरशिप के साथ नियमित बैठकों का शेड्यूल तय किया गया. हर महीने होने वाली मीटिंग के दौरान प्रोग्रेस रिपोर्ट शेयर की गईं.

ICT के अलावा अन्य कम्युनिकेशन

अपने 2025 के ऐक्सेसिबिलिटी प्लान में, हमने यह प्रतिबद्धता की थी कि हम अपने ऑनलाइन अनुभवों, आंतरिक और बाहरी एसेट और सोशल मीडिया चैनलों पर ऐक्सेस करने योग्य फ़ॉर्मैट और बातचीत का स्टैंडर्ड बनाएँगे. परामर्श के दौरान दिव्यांग लोगों ने हमें बताया कि अच्छी क्वालिटी के ट्रांसक्रिप्ट, सहायक तकनीक के साथ काम करने की सुविधा और आसान नेविगेशन ही कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन को असरदार बनाते हैं.

  • हमारे न्यूज़रूम पेज या सोशल मीडिया चैनलों जैसे ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म के लिए ऐक्सेस करने योग्य फ़ॉर्मैट और कम्युनिकेशन को अपनाना और उनका मानकीकरण करना.
    • दिव्यांग लोगों के साथ मिलकर न्यूज़ रूम साइट (For the Record) का टेस्ट किया गया और उनके द्वारा बताई गई समस्याओं को दूर करने पर काम किया जा रहा है.
  • आंतरिक और बाहरी इमेज, ऐसेट और प्रेजेंटेशन के सबसे सही तरीके तय करना.
    • सभी इमेज-आधारित इंटरनल कम्युनिकेशन के साथ ऑल्ट टेक्स्ट जोड़ा जाता है.
    • होस्ट किए गए सभी वीडियो, क्लोज़्ड कैप्शन के साथ उपलब्ध कराए जाते हैं.
    • सभी इंटरनल प्रज़ेंटेशन, ऐक्सेसिबिलिटी के हिसाब से सही कॉम्बिनेशन की स्वीकृत सूची में शामिल, कलर स्कीम के साथ डिज़ाइन किए गए हैं.
  • कर्मचारियों के लिए ऐसा सिस्टम बनाना, जिससे वे ऐसेट के बारे में आंतरिक रूप से फ़ीडबैक शेयर कर सकें.
    • अभी तक शुरू नहीं हुआ है.
  • सुधार की संभावनाओं या काम आने वाले रिसोर्स की पहचान करने के लिए, मार्केटिंग ऐसेट और रिसोर्स का ऑडिट करना.
    • ऑडिट के लिए समय-सीमा (2027 की पहली तिमाही) तय की गई और पॉइंट ऑफ़ कॉन्टैक्ट की पहचान की गई.
  • यह पक्का करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में काम करना कि Spotfiy टीमों के सभी सोशल मीडिया चैनल पर अपने-आप कैप्शन जनरेट होने की सुविधा और प्लैटफ़ॉर्म के अन्य ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर चालू हैं.
    • बिना किसी ऑडियो और अंग्रेज़ी के अलावा किसी दूसरी भाषा के विकल्प देने के लिए, वीडियो पर बर्न-इन सबटाइटल के साथ-साथ प्लैटफ़ॉर्म द्वारा जनरेट किए गए कैप्शन (जिनका अनुवाद अपने-आप हो सकता है) का इस्तेमाल किया गया.
    • हर सोशल प्लैटफ़ॉर्म के ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर (टेक्स्ट टू स्पीच, स्क्रीन रीडर वगैरह) अपने-आप चालू हो जाते हैं.
    • ऑल्ट टेक्स्ट के लिए स्केलेबल तरीका ढूँढने पर काम किया जा रहा है.
  • एक्सपेरीएन्शल मार्केटिंग के हमारे मौजूदा मानकों का आकलन करने और अतिरिक्त उपायों का प्लान बनाने के लिए Fable से परामर्श लेना.
    • अभी तक शुरू नहीं हुआ है.
  • संभावित असुविधा से बचने के लिए, आमंत्रित लोगों को आने से पहले कम्युनिकेशन भेजना, ताकि वे निजी तौर पर अनुभव ले सकें (उदाहरण के लिए, "इस इवेंट में ऐसी परफ़ॉर्मेंस होगी जिसमें लाइट का बार-बार चमकना शामिल होगा").
    • हमने यह सीखा कि इवेंट के लिए पहले से जानकारी देना हमेशा मुमकिन नहीं होता है. इसलिए, साइट पर ऐक्सेसिबिलिटी साइनेज सामान्य तौर पर उपलब्ध रहता है.

सामान, सेवाओं और सुविधाओं की खरीदारी

अपने 2025 के ऐक्सेसिबिलिटी प्लान में, हमने यह प्रतिबद्धता की थी कि हमारी खरीदारी और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े प्रोसेस के ज़रिए, तीसरे पक्ष के टूल और वेंडर ऐक्सेसिबिलिटी स्टैंडर्ड पूरे करें. परामर्श के दौरान दिव्यांग लोगों ने हमें बताया कि प्रॉडक्ट खरीदने से पहले उनकी ऐक्सेसिबिलिटी की जाँच की जानी चाहिए. साथ ही, फ़ोकस ग्रुप के प्रतिभागियों ने हमसे कहा कि वेंडर की ऐक्सेसिबिलिटी का आकलन करते समय इस्तेमाल होने वाले स्टैंडर्ड साफ़ तौर पर तय किए जाने चाहिए.

  • प्राथमिकता से Spotify for Vendors वेबसाइट को अपडेट करना और उसमें ऐक्सेसिबिलिटी से जुड़ी हमारे स्टेटमेंट को शामिल करना, इससे हमें कंपनी के आंतरिक और बाहरी, दोनों स्तर पर पॉलिसी के बारे में जानकारी देने और उसका पालन करवाने में मदद मिलेगी.
    • नई ज़रूरतों को शेयर करने और वेंडर की ऐक्सेसिबिलिटी से जुड़ी ज़िम्मेदारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, आंतरिक रूप से, एक कम्युनिकेशन प्लान तैयार किया गया है.
    • प्लान का फ़्रेमवर्क पूरा किया गया. हालाँकि, अलग-अलग लोगों से बातचीत जारी है.
  • खर्चों से जुड़ी प्रासंगिक कैटेगरी में मुख्य रणनीतिक वेंडर को परखना, ताकि ऐक्सेसिबिलिटी से जुड़ी ज़रूरी चीज़ों का आकलन किया जा सके.
    • अभी तक शुरू नहीं हुआ है.
  • मौजूदा 'रिक्वेस्ट फ़ॉर प्रपोज़ल' (RFP) प्रोसेस और इन-स्कोप कैटेगरी के लिए वेंडर ऑनबोर्डिंग प्रोसेस में ऐक्सेसिबिलिटी से जुड़े सवालों को शामिल करने के लिए प्लान बनाना.
    • ऐक्सेसिबिलिटी का आकलन करने के लिए हमने कुछ सवाल तैयार किए हैं और इनके आधार पर ही हम स्कोर देने का तरीका तय करेंगे. इन स्कोर के मुताबिक ही वेंडर की ऐक्सेसिबिलिटी का मूल्यांकन किया जाएगा.

प्रोग्राम और सेवाओं का डिज़ाइन और डिलीवरी

अपने 2025 के ऐक्सेसिबिलिटी प्लान में, हमने यह प्रतिबद्धता की थी कि हम अपने प्रोग्राम और सेवाओं को डिज़ाइन करने, बनाने, उनका टेस्ट करने, उन्हें ट्रेन करने और बेहतर बनाने के पूरे प्रोसेस में ऐक्सेसिबिलिटी को शामिल करेंगे. परामर्श के दौरान दिव्यांग लोगों ने हमें बताया कि सार्थक ऐक्सेसिबिलिटी का काम दिव्यांग लोगों के साथ मिलकर टेस्ट करने से शुरू होता है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ट्रेनिंग पर तभी सबसे ज़्यादा भरोसा होता है, जब उसे दिव्यांग लोगों के खुद के अनुभवों के आधार पर तैयार किया गया हो. साथ ही, उन्होंने कहा कि सिर्फ़ प्रतिबद्धताएँ ही नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके साथ ऐसी प्रोग्रेस भी होनी चाहिए जिसका आकलन किया जा सके.

ट्रेनिंग और डॉक्यूमेंटेशन

  • ऐक्सेसिबिलिटी से जुड़ी ट्रेनिंग को पूरा करने के लिए, रिसर्च और डेवलपमेंट विभाग के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना.
    • लगभग 250 R&D कर्मचारियों (~5%) के साथ-साथ पूरी ग्राहक सहायता टीम को प्रशिक्षित किया गया.
  • कोर्स अपडेट करना और उन्हें प्रोडक्ट के कुछ खास हिस्सों के हिसाब से बनाना.
    • प्रॉडक्ट मैनेजमेंट ट्रैक बनाया गया है और इस पर सकारात्मक फ़ीडबैक मिला है.
  • लोगों को पूरी जानकारी देने वाली और भूमिका आधारित ट्रेनिंग पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करना.
    • नए कोहॉर्ट लगातार शेड्यूल किए जा रहे हैं.
  • टीमों के लिए एक ऐसी किट तैयार करना जिससे वे ऐक्सेसिबिलिटी से जुड़ी ट्रेनिंग खुद ले सकें.
    • एक स्थिर चेकलिस्ट बनाने के बजाय, अब ऐसा तरीका अपनाया गया है जिससे डेवलपर को सीधे काम के दौरान दिशा-निर्देश मिलते हैं.
  • आंतरिक जागरूकता बढ़ाने के लक्ष्य के तहत, मौजूदा कोर्स के लिए कम्युनिकेशन प्लान बनाना और शेड्यूल करना.
    • पूरा हो गया.
  • प्रोग्राम के नतीजों की समीक्षा करना और सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने के लिए फ़ीडबैक इकट्ठा करना. भविष्य में दोहराए जाने के लिए, ज़रूरत के हिसाब से प्रोग्राम में बदलाव करना.
    • हर कोहोर्ट के बाद फ़ीडबैक लिया जाता है और संतुष्टि से जुड़े स्कोर ट्रैक किए जाते हैं. इसके बाद, इसी आधार पर कॉन्टेंट में लगातार बदलाव किए जाते हैं.
  • इनसाइट टीम को ट्रेनिंग के लिए नामांकन करने और फ़ीडबैक के डेटा समेत अन्य अहम मीट्रिक उपलब्ध कराना और इस डेटा के आधार पर ट्रेनिंग के कॉन्टेंट और उसकी उपलब्धता को बेहतर बनाना.
    • हम ट्रेनिंग में हिस्सा लेने वालों की संख्या, उनकी टीम और वे किस सेक्शन में शामिल हैं, इससे जुड़ी जानकारी शेयर करते हैं. इससे एंगेजमेंट और रजिस्ट्रेशन बढ़ाने से जुड़े बेहतर फ़ैसले लेने में मदद मिलती है.

टीम

  • ऐक्सेसिबिलिटी से जुड़ी विशेषज्ञता वाले लोगों का एक नेटवर्क तैयार करना, जिनका काम अन्य इंजीनियरिंग टीमों और मैनेजर से आग्रह करना होगा कि वे नई सुविधाएँ बनाते समय ऐक्सेसिबिलिटी को प्राथमिकता दें.
    • हमारे ट्रेनिंग प्रोग्राम के ग्रेजुएट, एक एडवायज़री बोर्ड, एक ऐक्टिव Slack चैनल और एक ही “चैंपियंस नेटवर्क” पर निर्भर रहने के बजाय क्रॉस-फ़ंक्शनल लीडरशिप के साथ एंगेजमेंट के ज़रिए, पूरे संगठन में ऐक्सेसिबिलिटी एडवोकेसी के आपस में जुड़े कई स्तर बनाए गए हैं.
  • ऐक्सेसिबिलिटी से जुड़ी विशेषज्ञता वाले लोगों के नेटवर्क को और बड़ा करना और ऐक्सेसिबिलिटी की ज़रूरतों पर ज़ोर देना जारी रखना.
    • जारी है.
  • Spotify में ऐक्सेसिबिलिटी से जुड़ी विशेषज्ञता वाले लोगों के आंतरिक नेटवर्क को ज़्यादा औपचारिक करियर डेवलपमेंट फ़्रेमवर्क में बदलना. उदाहरण के लिए, ऐक्सेसिबिलिटी के काम में सक्रियता दिखाने को Spotify के करियर फ़्रेमवर्क में एक नई शर्त के तौर पर जोड़ना.
    • अभी तक शुरू नहीं हुआ है.

ऑडिट, रिसर्च और विश्लेषण

  • दिव्यांग लोगों को शामिल करते हुए नियमित ऑडिट के ज़रिए Spotify पर ऐक्सेसिबिलिटी की स्थिति का लगातार आकलन करना और जवाब देने में लगने वाले समय को ट्रैक करना, ताकि समस्या का पता चलने और उसका समाधान होने के बीच के समय को कम किया जा सके.
    • 2025 की दूसरी छमाही में मोबाइल ऑडिट साइकल पूरा किया गया और 100% ब्लॉक से जुड़ी समस्याओं, 99% क्रिटिकल, लगभग 60% बड़ी और लगभग 65% छोटी समस्याओं को ठीक किया गया.
    • Spotify के मुख्य फ़्लो पर Fable Engage के ज़रिए दिव्यांग लोगों के साथ लाइव यूज़ेबिलिटी टेस्टिंग सेशन चलाए जा रहे हैं और ऐक्सेसिबल यूज़ेबिलिटी स्केल (AUS) स्कोर तैयार किए जा रहे हैं.
  • ऐक्सेसिबिलिटी के काम पर नज़र रखने के लिए, डेटा-आधारित विश्लेषण और शानदार नैरेटिव का इस्तेमाल करना और सक्रिय होकर काम करने के लिए अलग-अलग संगठनों की सराहना करना.
    • यह देखने के लिए कि क्या ऐक्सेसिबिलिटी यूज़ेबिलिटी स्केल, क्वालिटी मापने के सिंगल मीट्रिक के तौर पर काम कर सकता है या वह ऑडिट के नतीजों के साथ एक सहायक सपोर्टिंग सिग्नल के तौर पर बेहतर है, उसका मूल्यांकन किया जा रहा है. हर तीन महीने पर होने वाली एडवायज़री बोर्ड की मीटिंग में सक्रिय काम की पहचान की जाती है.
  • Spotify की सभी माइक्रोसाइट और वेबसाइटों का ऑडिट करना.
    • कुछ का ऑडिट किया गया, सभी का नहीं.
  • आंतरिक प्रोडक्ट तक ऑडिट और ऐक्सेसिबिलिटी के दायरे को बढ़ाना.
    • अभी तक शुरू नहीं हुआ है.

प्रोसेस

  • प्रोडक्ट डिस्कवरी स्टेज के लिए: डिजाइन, प्रोडक्ट और सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट लाइफ़साइकल के उन सभी मुख्य बिंदुओं को मैप करें जिन्हें सही टूलिंग, टेस्टिंग इंफ़्रास्ट्रक्चर और ऑटोमेशन से फायदा मिल सकता है. हमारे डिजाइन, प्रोडक्ट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट वर्कफ़्लो के संबंधित हिस्सों में सही टूलिंग, टेस्टिंग इंफ़्रास्ट्रक्चर और ऑटोमेशन को बनाएँ/इंटीग्रेट करें.
    • ऐक्सेसिबिलिटी से जुड़े टूल, डेवलपमेंट के पूरे प्रोसेस के कई पॉइंट पर ऐम्बेड किए जा रहे हैं.
    • अक्सर होने समस्याओं के लिए ऑटोमेटेड फ़िक्स लागू किए जा रहे हैं, हर फ़िक्स नियम को असली प्रोडक्शन कोड के हिसाब से टेस्ट किया जा रहा है और डिज़ाइन सिस्टम से जुड़े दिशा-निर्देश तैयार किए जा रहे हैं, ताकि टीमें वर्कअराउंड के बजाय सही कंपोनेंट चुन सकें.
    • ऐक्सेसिबिलिटी पुल रिक्वेस्ट (PR) समीक्षा से जुड़े नियम पहले से ही कई वेब-फ़ेसिंग रिपॉज़टरी पर सक्रिय हैं
  • इटरेशन और मेंटेनेंस चरण: सही टूल के इस्तेमाल, इंफ़्रास्ट्रक्चर की जाँच करना और ऑटोमेशन में निवेश करना, ताकि हम प्रोडक्ट को तैयार करने के शुरुआती समय से ही ऐक्सेसिबिलिटी की दिशा में काम कर सकें. Spotify के कर्मचारियों के लिए ऐसा वर्कफ़्लो लेकर आना, जिसमें वे ऐक्सेसिबिलिटी से जुड़े प्रासंगिक कॉन्टेंट में स्वतंत्र रूप से सुधार कर सकें.
    • भरोसेमंद कोडमॉड नियमों को PR लेवल के ऐक्सेसिबिलिटी नियम सेट में शामिल किया जाता है, जो हर पुल रिक्वेस्ट पर चलता है और ऑडिट के नतीजों को लागू करने योग्य लिंट नियमों में बदल देता है.
    • मोबाइल पर, एक ऑटोमेटेड iOS ऐक्सेसिबिलिटी टेस्टिंग पाइपलाइन को मंज़ूरी मिल चुकी है और यह मर्ज होने की प्रोसेस में है. इससे हर छह घंटे में शेड्यूल टेस्ट चलाए जा सकेंगे. इसके बाद Android पाइपलाइन पर काम होगा. इस साइकल में तीन PR के ज़रिए, टेस्ट सिस्टम और डॉक्यूमेंटेशन को ऐक्सेसिबिलिटी टीम के मालिकाना हक में ट्रांसफ़र किया गया.
  • समस्याएँ आते ही उन्हें ठीक करने के लिए बेहतर सहायता देना.
    • जारी है.
  • प्रोडक्ट की क्रिएटिव ब्रैंडिंग के साथ ऐक्सेसिबिलिटी के स्टैंडर्ड को बनाए रखना.
    • ब्रैंड और क्रिएटिव काम से जुड़े कर्मचारियों ने ऐक्सेसिबिलिटी ट्रेनिंग पूरी कर ली है.