सिर की ऐसी इमेज जिसमें रंगों से भरा, काल्पनिक लैंडस्केप दिख रहा है.

माता/पिता या देखभाल करने वालों के लिए दिशा-निर्देश

Spotify जैसी सेवाएँ माता/पिता और बच्चों को एक साथ एक्सप्लोर करने, शिक्षा से जुड़ा कॉन्टेंट खोजने और म्यूज़िक सुनने के खास अवसर उपलब्ध कराते हैं. मुझे यकीन है कि आप में से कई लोगों को अपने बच्चों को सुलाने के लिए लोरी वाली प्लेलिस्ट से फ़ायदा मिला होगा और कई अन्य लोगों ने अपने बच्चों को वह खास गाना सुनाया होगा जो आपको पसंद था जब आप उनकी उम्र के थे. हाल ही के कुछ सालों में, बच्चों द्वारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म की संख्या बहुत ज़्यादा बढ़ी है. ऐसे में यह जानना मुश्किल हो सकता है कि उन कॉन्टेंट और फ़ीचर को कैसे सीमित किया जाए जिन्हें वे खेलते समय ऑनलाइन ऐक्सेस कर सकते हैं.

ऐलेक्स होम्स की फ़ोटो

मैं ऐलेक्स होम्स हूँ और मैं कई प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के वैश्विक सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में शामिल हूँ, इनमें Spotify भी शामिल है. मैं इन कंपनियों को सुरक्षा और ऑनलाइन नुकसान के प्रति उनके नज़रिए पर सलाह देता हूँ. मैं गैर-लाभकारी संस्था The Diana Award का डेप्युटी CEO भी हूँ जो राजकुमारी डायना की इस सोच की विरासत है कि युवा लोगों में दुनिया को बदलने की ताकत है. जब मैं 16 साल का था, तब मुझे भी धमकाया गया था. इसके बाद मैंने पियर-टू-पियर सपोर्ट प्रोग्राम Anti-Bullying Ambassadors की स्थापना की. मैं BBC की चैरिटी, BBC Children in Need में भी काम करता हूँ. आप समझ गए होंगे कि मैं बच्चों की खुशी और भलाई में आने वाली किसी भी बाधा को दूर करने में काफ़ी दिलचस्पी रखता हूँ.

ऑनलाइन दुनिया में, मैं हमेशा यह सुझाव देता हूँ कि माता/पिता को अपने बच्चों के साथ मिलकर यह तय करना चाहिए कि उनके लिए किस तरह का कॉन्टेंट और फ़ीचर सही हैं. अपने बच्चों के साथ चर्चा करें कि आपके मुताबिक उन्हें कौन-सा कॉन्टेंट सुनना चाहिए. साथ ही, यह समझने में भी उनकी मदद करें कि अगर कोई कॉन्टेंट उन्हें परेशान या चिंतित करता है, तो उन्हें क्या करना चाहिए. माता/पिता और परिवारों को ये फ़ैसले लेने में मदद करने के लिए, Spotify ने नीचे एक गाइड दी है, जिसमें बच्चों के लिए डिज़ाइन किए गए नए टूल और फ़ीचर के बारे में बताया गया है. इसमें पेरेंटल कंट्रोल शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल आप बच्चों को अश्लील कॉन्टेंट से बचाने के लिए कर सकते हैं. साथ ही, इस गाइड में अनचाहे कॉन्टेंट या गलत व्यवहार की रिपोर्ट करने के तरीके भी दिए गए हैं.

आपका बच्चा जिन अलग-अलग सेवाओं का इस्तेमाल करता है उन सभी पर नेविगेट करना मुश्किल है. ऐसे में, मैं हर माता/पिता या देखभाल करने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहित करता हूँ कि वे अपने बच्चे के साथ मिलकर Spotify को समझने के साथ ही यह भी जानने की कोशिश करें कि वे किस तरह का म्यूज़िक सुन रहे हैं और अन्य लोगों के साथ कैसे इंटरैक्ट कर रहे हैं. इससे उन्हें यह सोचने में मदद मिल सकती है कि अन्य बच्चों के प्रति उनका व्यवहार कैसा होना चाहिए और उनको प्लेलिस्ट का नाम, प्रोफ़ाइल या प्लेलिस्ट की फ़ोटो/अपलोड करने को लेकर किस तरह सतर्क रहना चाहिए. उन्हें अपनी प्लेलिस्ट आपके साथ शेयर करने के लिए प्रोत्साहित करें, क्योंकि यह मिलकर म्यूज़िक क्यूरेट करने के साथ-साथ अच्छी बातचीत करने का अवसर हो सकता है.

म्यूज़िक और ऑडियो, बच्चों के लिए खुद को ज़ाहिर करने और दुनिया को समझने का एक अहम माध्यम हैं. सही सपोर्ट के साथ, आप बच्चों को ज़्यादा आत्मविश्वासी, सहनशील और जिज्ञासु बनाने में Spotify जैसे टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही, उनकी प्राइवेसी, आज़ादी और अपने पालन-पोषण के तरीके के बीच संतुलन भी बना सकते हैं. आखिरकार, ऐसे मामलों के बारे में अपने बच्चे से बात करना उन्हें यह दिखाने का सबसे अच्छा तरीका है कि जब वे डिजिटल दुनिया के बारे में सीख रहे हैं, तब आप उनका सपोर्ट करने के लिए मौजूद हैं.

ऐलेक्स होम्स, OBE

बाल सुरक्षा विशेषज्ञ

www.antibullyingpro.com

कॉन्टेंट सुनने वाले बच्चों के लिए हमारा संकल्प

Spotify एक डिजिटल म्यूज़िक, पॉडकास्ट और ऑडियोबुक सेवा है, जो लाखों गानों के साथ-साथ, दुनिया भर के क्रिएटर के अन्य कॉन्टेंट का ऐक्सेस देती है. हम जानते हैं कि इस डिजिटल दुनिया को समझना माता/पिता और अभिभावकों के लिए चुनौती भरा हो सकता है. साथ ही, अक्सर अपने परिवार के लिए सही कॉन्टेंट और अनुभव से जुड़े फ़ैसले लेना व्यक्ति का निजी विषय होता है. कॉन्टेंट सुनने वाले बच्चों को एक दिलचस्प और खास उनके लिए तैयार किया अनुभव देने के लिए हमने कुछ ज़रूरी उपाय और सुरक्षा सुविधाएँ डेवलप की हैं. इनमें शामिल हैं:

जैसे-जैसे बच्चों की सुरक्षा के लिए दुनिया भर में कदम उठाए जा रहे हैं, हम अपनी पॉलिसी, टूल और क्षमताओं को बेहतर बनाना जारी रखेंगे. इस दौरान, माता/पिता या अभिभावक के रूप में आप कॉन्टेंट सुनने वाले बच्चों को बेहतर अनुभव देने में मदद करने के लिए और क्या कदम ले सकते हैं इसके बारे में जानने के लिए आगे और पढ़ें.

Spotify पर आपके बच्चे का अनुभव

अकाउंट बनाना

अकाउंट जिस देश में है, वहाँ पर लागू न्यूनतम उम्र से जुड़ी शर्तों को पूरा करना सभी यूज़र के लिए अनिवार्य है. अगर आपका बच्चा Spotify का इस्तेमाल करने के लिए तय न्यूनतम उम्र से कम है या किसी अन्य प्रकार से हमारी उपयोग की शर्तों से जुड़ी ज़रूरतों को पूरा नहीं करता है, तो उसका अकाउंट बंद कर दिया जाना चाहिए या उसके पास एक मैनेज किया जाने वाला अकाउंट होना चाहिए.

अकाउंट बनाते समय अपने बच्चे की सही उम्र बताना ज़रूरी है. इससे हमें स्थानीय कानूनों का पालन करने और प्रोडक्ट का सही अनुभव देने में मदद मिलती है.

मैनेज किए जाने वाले अकाउंट

मैनेज किए जाने वाले अकाउंट, के ज़रिए बच्चे म्यूज़िक केअनुभव को स्वतंत्र रूप से एक्सप्लोर कर सकते हैं. इसके साथ ही ये अकाउंट माता/पिता या देखभाल करने वाले लोगों को बच्चे के लिए म्यूज़िक के अनुभव को बेहतर तरीके से गाइड और कंट्रोल करने के टूल उपलब्ध कराते हैं. 13 साल से कम उम्र के (या उस देश की तय उम्र सीमा के मुताबिक) कॉन्टेंट सुनने वालों के लिए बनाए गए इस अकाउंट से, वे नया म्यूज़िक डिस्कवर कर सकते हैं और हमारे बड़े म्यूज़िक कैटलॉग के ज़रिए अपनी पसंद का कॉन्टेंट सुन सकते हैं. मैनेज किए जाने वाले अकाउंट, कुछ देशों में Premium Family और Spotify Free टियर में उपलब्ध हैं. डिफ़ॉल्ट रूप से ये फ़ीचर मैनेज किए जाने वाले सभी अकाउंट पर लागू होते हैं:

  • सिर्फ़ म्यूज़िक: मैनेज किए जाने वाले अकाउंट के लिए ऑडियोबुक और पॉडकास्ट उपलब्ध नहीं हैं. इसके अलावा, हो सकता है कि कुछ गाने उपलब्ध न हों. उदाहरण के लिए ऐसे गाने जिनके बोल अश्लील हों. यह Spotify Safety Advisory Council के साथ तैयार किए गए हमारे नज़रिए को दिखाता है.
  • सीमित इंटरैक्टिविटी: मैनेज किए जाने वाले अकाउंट से जुड़ी प्रोफ़ाइल निजी होती हैं और इन्हें खोजा नहीं जा सकता. वे अन्य Spotify यूज़र को खोज भी नहीं सकते या उनके साथ Jam और ब्लेंड में हिस्सा नहीं ले सकते.
  • उम्र से जुड़ी पाबंदी वाले फ़ीचर: मैनेज किए जाने वाले अकाउंट, मैसेज या अधिकार धारकों द्वारा 18+ के तौर पर टैग किए गए म्यूज़िक वीडियो जैसे उम्र से जुड़ी पाबंदी वाले फ़ीचर ऐक्सेस नहीं कर सकते हैं.
  • अपने-आप लागू होने वाली खोज से जुड़ी सुरक्षा: आमतौर पर, उम्र के हिसाब से अनुचित कॉन्टेंट से जुड़े शब्दों को खोजने और ऐसे खोज के सुझाव देने से रोका जाता है.
  • विज्ञापन: हमारे Premium Family प्लान पर मैनेज किए जाने वाले अकाउंट में बिना विज्ञापन म्यूज़िक सुनने की सुविधा है. वैसे तो हमारी मुफ़्त सेवा पर मैनेज किए जाने वाले अकाउंट में विज्ञापन होते हैं, लेकिन यहाँ मिलने वाला अनुभव Spotify के फ़ीचर के बारे में जानकारी देने वाले विज्ञापनों तक ही सीमित है और इनमें सीधे खरीदारी के लिए लिंक नहीं होते हैं.

इसके अलावा, हमारे आसान इन-ऐप कंट्रोल का इस्तेमाल करके माता/पिता/देखभाल करने वाले लोग यह तय कर सकते हैं कि कॉन्टेंट सुनने वाले बच्चे क्या ऐक्सेस कर सकते हैं. हर बच्चा अलग होता है और हर परिवार का सफ़र अपने-आप में खास होता है, इसलिए हम अपने टूल को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि इनकी मदद से माता/पिता और देखभाल करने वाले लोग अपनी समझ के हिसाब से बच्चों के साथ म्यूज़िक शेयर कर सकें. फ़िलहाल इन टूल में ये शामिल हैं:

  • कुछ खास आर्टिस्ट और गानों के प्लेबैक को कंट्रोल करना: माता/पिता/देखभाल करने वाले लोग, सेटिंग में पेरेंटल कंट्रोल पेज के ज़रिए खास आर्टिस्ट या ट्रैक को बंद कर सकते हैं.
  • अश्लील कॉन्टेंट फ़िल्टर: माता/पिता/देखभाल करने वाले लोग उन गानों को बंद कर सकते हैं जिन्हें क्रिएटर और अधिकार धारकों ने अश्लील के रूप में टैग किया है. मैनेज किए जाने वाले अकाउंट के लिए अश्लील कॉन्टेंट अपने-आप बंद हो जाता है. माता-/पिता/देखभाल करने वाले लोगों के पास अपनी सेटिंग के ज़रिए इस कार्रवाई को बदलने का विकल्प होता है.
  • वीडियो और Canvas के लिए कंट्रोल: माता/पिता/देखभाल करने वाले लोग, Spotify के सभी प्लैटफ़ॉर्म पर, कॉन्टेंट सुनने वाले बच्चों के Canvas (गाने के साथ लूप में चलने वाले छोटे विज़ुअल) और वीडियो के ऐक्सेस को कंट्रोल कर सकते हैं. मैनेज किए जाने वाले अकाउंट के लिए वीडियो और Canvas अपने-आप बंद हो जाते हैं. माता-/पिता/देखभाल करने वाले लोगों के पास अपनी सेटिंग के ज़रिए इस कार्रवाई को बदलने का विकल्प होता है.

Spotify-बच्चों के लिए

एक स्टैंडअलोन ऐप है जो क्यूरेट किया गया अनुभव देता है और इसमें ऐसा कॉन्टेंट शामिल है जिससे छोटे बच्चे ज़्यादा जुड़ा हुआ महसूस करते हैं. और जानने के लिए, यहाँ क्लिक करें.

कॉन्टेंट की रिपोर्ट करना

Spotify पर मौजूद हर कॉन्टेंट को स्थानीय कानूनों और हमारे Spotify प्लैटफ़ॉर्म से संबंधित नियमों का पालन करना होगा. ये नियम भरोसेमंद वैश्विक सुरक्षा विशेषज्ञों से मिले फ़ीडबैक के आधार पर, हमारी सुरक्षा संबंधी पॉलिसी के विशेषज्ञों की इन-हाउस टीम ने तैयार किए हैं. इनमें हमारी Spotify Safety Advisory Council भी शामिल है. इसके अलावा, हमारे पास वैश्विक स्तर पर चौबीस घंटे काम करने वाली टीमें हैं, जो यह पक्का करती हैं कि कॉन्टेंट की तुरंत समीक्षा की जाए और उस पर उचित कार्रवाई की जाए.

ऐसा नहीं है कि हमारी पॉलिसी और प्रवर्तन के तरीकों को लागू कर देने के बाद उनमें बदलाव नहीं हो सकता, बल्कि दुर्व्यवहार के बदलते तरीकों, दुनिया भर में होने वाले विनियामक बदलावों, कॉन्टेंट के नए प्रकारों और हमारे विश्वसनीय सुरक्षा पार्टनर से मिलने वाले फ़ीडबैक के अनुसार इनमें बदलाव होता रहता है.

अगर आपको कोई ऐसा कॉन्टेंट मिलता है जिसके बारे में आपको लगता है कि वह हमारे Spotify प्लैटफ़ॉर्म से संबंधित नियमों का उल्लंघन कर सकता है, तो कृपया इस फ़ॉर्म के ज़रिए उसकी रिपोर्ट करें. रिपोर्टिंग के अतिरिक्त विकल्पों के बारे में और जानने के लिए, हमारे सुरक्षा और प्राइवेसी सेंटर पर जाएँ.

Spotify पर प्राइवेसी

हम बच्चों के डेटा सहित अपने यूज़र के निजी डेटा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमने यूज़र की जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए ज़रूरी व्यवस्था की है. हम निजी डेटा का इस्तेमाल कुछ कामों के लिए कर सकते हैं जैसे आपकी भाषा में सुझाव देना, आपकी पसंद का अनुमान लगाकर किसी गाने का सुझाव देना या आपके नए पसंदीदा आर्टिस्ट को डिस्कवर करने में मदद करना.

हम आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे करते हैं, आपके प्राइवेसी के अधिकार और विकल्प क्या हैं और अपनी सेटिंग एडजस्ट कैसे करें, ऐसी सारी जानकारी के लिए कृपया हमारा सुरक्षा और प्राइवेसी सेंटर देखें और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें. अगर आप किसी मैनेज किए जाने वाले अकाउंट पर कॉन्टेंट सुनने वाले बच्चे के माता/पिता या देखभाल करने वाले व्यक्ति हैं, तो कृपया हमारा अकाउंट मैनेज करने वाले माता/पिता और अभिभावकों के लिए प्राइवेसी नोटिस और हमारी कॉन्टेंट सुनने वाले बच्चे से जुड़ी प्राइवेसी पॉलिसी देखें.

उम्र के हिसाब से अनुभव

Spotify के कुछ फ़ीचर केवल उन यूज़र्स के लिए उपलब्ध हैं जो न्यूनतम उम्र से जुड़ी शर्तें पूरी करते हैं. अगर सुनने वाले बच्चे किसी खास फ़ीचर की ज़रूरी शर्तों को पूरा नहीं करते हैं, तो वे उसे ऐक्सेस नहीं कर पाएँगे. फ़िलहाल इन टूल में ये शामिल हैं:

  • म्यूज़िक और पॉडकास्ट वीडियो: राइट्सहोल्डर्स ने कुछ म्यूज़िक वीडियो को 18+ के तौर पर टैग किया है और वे 18 साल से कम उम्र के यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं
  • मैसेज: Spotify का मैसेजिंग फ़ीचर केवल 16 साल और उससे ज़्यादा उम्र के यूज़र्स के लिए उपलब्ध है

अगर यह पक्का हो जाता है कि किसी सुनने वाले बच्चे की उम्र आपके देश में Spotify सेवा के लिए तय की गई न्यूनतम उम्र से कम है, तो अकाउंट बंद कर दिया जाएगा और बाद में उसे मिटा दिया जाएगा.

प्रो टिप: सुनने वाले बच्चे किस चीज़ को ऐक्सेस कर सकते हैं और किसे नहीं, यह देखने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप साथ मिलकर उनके अकाउंट की सेटिंग देखें या फिर मैनेज किया जाने वाला अकाउंट के ज़रिए उनके अनुभव को मैनेज करें.

आप उम्र की पुष्टि के बारे में ज़्यादा जानकारी यहाँ पढ़ सकते हैं.