SPOTIFY की सशुल्क सदस्यता के नियम और शर्तें:
नमस्ते और SPOTIFY की सशुल्क सदस्यता के नियमों और शर्तों ("सशुल्क सदस्यता की शर्तें" या "शर्तें") में आपका स्वागत है. सशुल्क सदस्यता की ये शर्तें महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे:
- उपलब्ध सशुल्क सदस्यताओं के प्रकार के बारे में बताती हैं; और
- समझाती हैं कि सशुल्क सदस्यताएं कैसे काम करती हैं और उनके लिए आपकी योग्यता से जुड़ी क्या शर्तें हैं और उनका किस तरह से इस्तेमाल करना है.
|
कृपया इन शर्तों को ध्यानपूर्वक और पूरी तरह से पढ़ें. इनमें सशुल्क सदस्यताओं की उपलब्धता और इस्तेमाल से जुड़ी शर्तें और प्रतिबंध, संबंधित ऐड-ऑन सुविधाएं, ट्रायल योग्यता, साथ ही इस बारे में जानकारी शामिल हैं कि आपकी सशुल्क सदस्यता, ट्रायल या ऐड-ऑन सुविधाओं के समाप्त होने पर क्या होता है. कुछ सशुल्क सदस्यताएं अनिश्चित काल तक जारी रहती हैं और आपसे तब तक विज्ञापित, साथ ही समय-समय पर संशोधित आवर्ती सदस्यता शुल्क लिया जाता रहेगा,जब तक कि आप अपना खाता रद्द नहीं कर देते. |
|---|
- परिचय
- सशुल्क सदस्यताएं
- भुगतान और रद्दीकरण
- निःशुल्क और छूट दर पर मौजूद ट्रायल
- आवंटित सामग्री सुनने का समय और टॉप-अप खरीदारी
- ऐड-ऑन सुविधाएं
हम उम्मीद करते हैं कि आप आराम से बैठकर कुछ बेहतरीन संगीत का लुत्फ़ ले रहे हैं.
तो आइए शुरू करते हैं...
1. परिचय.
Spotify के उपयोग के नियमों और शर्तों ("उपयोग की शर्तें") में परिभाषित सशुल्क सदस्यताएं, Spotify द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं और उपयोग की उन शर्तों के अधीन होती हैं, जिन्हें इसके मध्यस्थता अनुबंध सहित संदर्भ द्वारा शामिल किया गया है.
सशुल्क सदस्यता खरीदकर, आप उपयोग की शर्तों और उपयोगकर्ता दिशानिर्देशों सहित इन सशुल्क सदस्यता शर्तों को स्वीकार करते हैं और उनसे सहमत होते हैं. यहां अंग्रेज़ी के बड़े अक्षरों में लिखे गए लेकिन परिभाषित नहीं किए गए शब्दों का वही अर्थ होगा जो उन्हें उपयोग की शर्तों में दिया गया है. अगर आप सीधे Spotify के माध्यम से सशुल्क सदस्यता खरीदते हैं, तो हम आपकी भुगतान जानकारी और अन्य जानकारी का उपयोग हमारी गोपनीयता नीति के अनुसार करेंगे. अगर आप किसी तीसरे पक्ष के माध्यम से सशुल्क सदस्यता खरीदते हैं या ट्रायल (जैसा कि नीचे परिभाषित किया गया है) शुरू करते हैं, तो आप सीधे उस तीसरे पक्ष के साथ लेन-देन करेंगे और आपकी खरीदारी और/या ट्रायल भी उस तीसरे पक्ष के नियमों और शर्तों के अधीन होगा. अगर आप गिफ़्ट कार्ड का उपयोग करके सशुल्क सदस्यता खरीदते हैं, तो कृपया गिफ़्ट कार्ड के नियम और शर्तें देखें.
सशुल्क सदस्यता की इन शर्तों, उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति के साथ-साथ इस दस्तावेज़ में बताई गई किसी भी अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ा जाना चाहिए. जब तकये शर्तें उपयोग की शर्तों या गोपनीयता नीति के साथ टकराव की स्थिति में हैं, इन शर्तों को ऐसे टकराव की स्थिति में प्राथमिकता दी जाएगी.
2. सशुल्क सदस्यताएं
.आपको हमारी वेबसाइट पर प्रत्येक सशुल्क सदस्यता और उनकी विशेषताओं से जुड़ी जानकारी मिल सकती है और Spotify खाता बनाते समय आपके लिए कौन से विकल्प उपलब्ध हैं, इसके बारे में हम बताएंगे. इन सशुल्क सदस्यता शर्तों के अधीन, जो उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यता खरीदते हैं, वे उस सशुल्क सदस्यता को अपने निजी उपयोग के लिए (और अपने परिवार के सदस्यों के लिए, जहां लागू हो) उस समय से एक्सेस कर सकते हैं जब वे Spotify या लागू तृतीय पक्ष को सफलतापूर्वक अपना भुगतान विवरण सबमिट करते हैं, और चेकआउट प्रक्रिया पूरी करते हैं.
सशुल्क सदस्यता में अन्य के अलावा, Spotify प्रीमियम ब्रांड ("प्रीमियम") के अंतर्गत सदस्यताएं शामिल हैं, जैसे Spotify प्रीमियम इंडिविजुअल ("प्रीमियम इंडिविजुअल"), Spotify प्रीमियम स्टूडेंट ("प्रीमियम स्टूडेंट"), Spotify प्रीमियम फ़ैमिली ("प्रीमियम फ़ैमिली"), Spotify प्रीमियम डुओ ("प्रीमियम डुओ") और समय-समय पर उपलब्ध कराए गए अन्य प्रीमियम ऑफ़र (प्रत्येक "प्रीमियम प्लान").
समय-समय पर, हम विशेष प्रचार योजनाएं, सामग्री या सदस्यताएं भी ऑफ़र कर सकते हैं, जिनमें Spotify सेवा के साथ या उसके माध्यम से तृतीय पक्ष के प्रोडक्ट या सेवाओं के ऑफ़र शामिल है. हम ऐसे तृतीय पक्षों द्वारा दिए गए प्रोडक्ट या सेवाओं के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं.
हम समय-समय पर और किसी भी कारण से अपनी सशुल्क सदस्यता के भाग के रूप में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं और सामग्री में बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं.
हम किसी भी समय और किसी भी कारण से, किसी सशुल्क सदस्यता को पूरी तरह से या आंशिक रूप से वापस ले सकते हैं या निलंबित कर सकते हैं. उस समय के बाद, Spotify ऐसे सशुल्क सदस्यता (सदस्यताओं) को आगे कोई एक्सेस देने या उसकी अनुमति देने के लिए बाध्य नहीं होगा और उस सशुल्क सदस्यता के सदस्य से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.
कुछ सशुल्क सदस्यताओं के योग्य होने के लिए उनकी कुछ खास आवश्यकताएं हो सकती हैं जिनका आपको सदस्य बनने के लिए पालन करना होगा. सशुल्क सदस्यताएं सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं हो सकती है, जैसे, वे पुराने सदस्य जो अपनी सदस्यता रद्द करने के बाद या Spotify द्वारा इसे बंद कर दिए जाने के बाद फिर से शामिल होना चाहते हैं.
2.1. एक-उपयोगकर्ता वाली सशुल्क सदस्यताएं
"एक-उपयोगकर्ता वाली सशुल्क सदस्यताएं", जैसे प्रीमियम इंडिविजुअल, भुगतान करने वाले खाताधारक को अपने निजी उपयोग के लिए ऐसी सशुल्क सदस्यता का एक्सेस देने का अधिकार देता है.
2.2. पारिवारिक सशुल्क सदस्यताएं
"पारिवारिक सशुल्क सदस्यताएं", जैसे कि प्रीमियम डुओ और प्रीमियम फ़ैमिली, सशुल्क सदस्यता के भुगतान करने वाले खाताधारक ("प्राथमिक खाताधारक" या कभी-कभी "योजना प्रबंधक" कहे जाने वाला) को, बताई गई संख्या में सहायक खाताधारकों (प्रत्येक एक "उप-खाताधारक" या कभी-कभी "योजना सदस्य" कहे जाने वाला) के साथ, अपने और प्रत्येक उप-खाताधारक के व्यक्तिगत उपयोग के लिए ऐसी सशुल्क सदस्यता का ऐक्सेस दने का अधिकार देता है. हम, अपने विवेकानुसार, प्राथमिक खाताधारक को ऐसी सुविधाएं दे सकते हैं जो उप-खाताधारक (खाताधारक) के लिए उपलब्ध नहीं हैं.
पारिवारिक सदस्यता के भाग के रूप में, Spotify प्रबंधित खाते और/या Kids ऐप खाते ऑफ़र कर सकता है. सहायक Kids खाता (खाते) या प्रबंधित खाता (खाते) बनाकर, प्राथमिक खाताधारक यह पुष्टि करता है कि वह ऐसे खाते का उपयोग करने वाले किसी भी बच्चे का कानूनी अभिभावक है. कृपया Spotify Kids गोपनीयता नीति या प्रबंधित खाता गोपनीयता नीति (जैसा लागू हो) पढ़ें, जो क्रमशः उन खातों पर लागू होती है. ये खाता विकल्प केवल पारिवारिक सदस्यता के भाग के रूप में ही उपलब्ध कराए जाते हैं और इन्हें अनुमत उप-खाता धारकों में से एक माना जाएगा.
अगर प्राथमिक खाताधारक पारिवारिक सशुल्क सदस्यता रद्द कर देता है या उस खाते को निलंबित या समाप्त कर दिया जाता है, तो प्राथमिक खाताधारक और उप-खाताधारक को तत्कालीन बिलिंग अवधि के अंत में (या खंड 2.2.1(C) के अनुसार अनुमत) स्वचालित रूप से Spotify निःशुल्क योजना में डाउनग्रेड कर दिया जाएगा और कोई भी Kids और/या प्रबंधित खाता निलंबित कर या हटा दिया जाएगा.
2.2.1 पारिवारिक सशुल्क सदस्यताओं के लिए अतिरिक्त शर्तें
A.पारिवारिक सशुल्क सदस्यता के पात्र होने के लिए, यह ज़रूरी है कि प्राथमिक खाताधारक और कोई भी उप-खाताधारक परिवार का सदस्य हो और एक ही पते पर रहता हो. पारिवारिक सशुल्क सदस्यता के सदस्य अपनी मौजूदा योजना को छोड़कर प्रत्येक बारह महीने की अवधि में अधिकतम एक बार किसी अन्य पारिवारिक सशुल्क सदस्यता में शामिल हो सकते हैं.
B. किसी भी पारिवारिक सशुल्क सदस्यता खाते (किसी भी Kids और/या प्रबंधित खाते को छोड़कर) को सक्रिय करने पर, आपसे अपने घर का पता सत्यापित करने के लिए कहा जाएगा.
C.अगर आप योग्यता के मापदंड को पूरा नहीं कर पाते हैं और जैसा कि उपयोग की शर्तों में अन्यथा बताया गया है, Spotify को पारिवारिक सशुल्क सदस्यता सेवा की एक्सेस तुरंत और किसी भी समय निलंबित करने का अधिकार है.
D. Spotify गिफ़्ट कार्ड और बंद लूप प्रीपेड कार्ड (अर्थात क्रेडिट या बैंक कार्ड नहीं) का उपयोग पारिवारिक सशुल्क सदस्यता के लिए वैध भुगतान विधि के रूप में नहीं किया जा सकता है.
E. जब तक अन्यथा विज्ञापित न किया जाए, कोई अन्य छूट लागू नहीं की जा सकती.
F. हम समय-समय पर यह पुष्टि करने के लिए कि आप अभी भी योग्यता मापदंड को पूरा कर रहे हैं, आपके घर के पते का फिर से सत्यापन करने के लिए कह सकते हैं.
G. हम आपका पता ढूंढने और सेट करने में मदद के लिए Google Maps पता खोज का उपयोग करते हैं. सक्रिय करने या फिर से सत्यापन करने के लिए आप जो पता डालेंगे उस पर Google Maps की अतिरिक्त सेवा की शर्तें और Google निजता नीति लागू होगी.
H. ध्यान दें; अगर आप एक-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यता खाते के धारक हैं, तो उप-खाताधारक के रूप में पारिवारिक सशुल्क सदस्यता में शामिल होकर, आप स्वीकार करते हैं और सहमत होते हैं कि आपकी उस समय की मौजूदा सशुल्क सदस्यता अवधि की समाप्ति से पहले आपकी उस समय की मौजूदा सशुल्क सदस्यता को बदलने पर कोई धनवापसी उपलब्ध नहीं है. शामिल होने पर, आप तुरंत चयनित पारिवारिक सशुल्क सदस्यता पर स्विच करेंगे, और आपकी एक्सेस निर्बाध जारी रहेगी, लेकिन कोई भी अप्रयुक्त समय जिसके लिए आप भुगतान कर चुके हैं, जिसमें आपकी उस समय की मौजूदा सशुल्क सदस्यता के अंतर्गत कोई भी बकाया निःशुल्क ट्रायल दिन शामिल हैं, ज़ब्त हो जाएगा.
2.3 छात्र-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यताएं
"छात्र-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यताएं", जैसे कि प्रीमियम स्टूडेंट, भुगतान करने वाले खाताधारक को अपने निजी उपयोग के लिए ऐसी सशुल्क सदस्यता का एक्सेस देने का अधिकार देता है.
2.3.1 छात्र-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यताओं के लिए अतिरिक्त शर्तें
A. छात्र-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यता का उपयोग केवल योग्य, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय-स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के लिए खुला है जो नीचे बताई गई अतिरिक्त योग्यताएं ("योग्य छात्र") पूरी करते हैं.
B. छात्र-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यता को सक्रिय करने के लिए, आपको कुछ ऐसी जानकारी प्रस्तुत करनी होगी जो हमारे लिए यह सत्यापित करने के लिए पर्याप्त हो कि आप एक योग्य छात्र हैं. इसमें आपका नाम, मान्य शिक्षण संस्थान, ईमेल पता, जन्म दिनांक और/या अन्य दस्तावेज़ों ("पात्रता संबंधी जानकारी") के साथ ही आपके भुगतान विवरण शामिल हैं.
C. हम आपकी पात्रता संबंधी जानकारी ("स्टूडेंट स्टेटल वेरिफ़ायर") को सत्यापित करने में सहायता के लिए तीसरे पक्ष की सेवाओं का उपयोग करेंगे। फिलहाल, स्टूडेंट स्टेटल वेरिफ़ायर SheerID, Inc. ("SheerID") है. स्टूडेंट स्टेटस वेरिफ़ायर आपकी योग्यता संबंधी जानकारी को उनकी गोपनीयता नीति (SheerID की गोपनीयता नीति यहां पाई जा सकती है) के अनुसार संसाधित करेगा और हमें आपके स्टूडेंट स्टेटस की पुष्टि करेगा. Spotify को आपकी पात्रता संबंधी जानकारी भी मिल सकती है और वह ऐसी जानकारी स्टूटेंड स्टेटस वेरिफ़ायर से शेयर भी कर सकता है. हम यह तय करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं कि क्या आप हमारे स्टूटेंड स्टेटस वेरिफ़ायर द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर इसके लिए पात्र छात्र हैं. Spotify हमारी गोपनीयता नीति के अनुसार आपका नाम, शैक्षणिक संस्थान का नाम, ईमेल पता और जन्मतिथि एकत्रित, संग्रहीत और संसाधित करेगा.
A. अगर आप निःशुल्क या नए Spotify उपयोगकर्ता हैं, तो छूट वाली अवधि (जैसा कि नीचे बताया गया है) आपके द्वारा छात्र-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यता का अपना एक्सेस सक्रिय करने के बाद शुरू होगा. अगर आप पहले से ही किसी अन्य सशुल्क सदस्यता के लिए सदस्यता ले चुके हैं, तो छूट वाला पहला महीना (जैसा कि नीचे बताया गया है) उस सशुल्क सदस्यता की अवधि की समाप्ति के बाद शुरू होगा, जिसके लिए आपने पहले ही भुगतान कर दिया है, जब आप एक पात्र छात्र के रूप में अपना सत्यापन और सक्रियण प्रक्रिया पूरी कर लेंगे. हो सकता है कि एक Spotify खाते के अंतर्गत आपने केवल छात्र-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यता की सदस्यता ली हो.
B. Spotify गिफ़्ट कार्ड और बंद लूप प्रीपेड कार्ड का उपयोग छात्र-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यता के लिए वैध भुगतान विधि के रूप में नहीं किया जा सकता है और तब तक कोई अन्य छूट लागू नहीं की जा सकती है, जब तक कि अन्यथा विज्ञापित न किया जाए.
2.3.2 छात्र-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यता की अवधि, रद्दीकरण और भुगतान
A. अगर छात्र-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यता छूट पर उपलब्ध कराई जाती है (एक-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यता के उस समय मौजूदा मासिक मूल्य की तुलना में), तो पात्र छात्र उस छूट का लाभ प्रत्येक माह (प्रत्येक "छूट वाला महीना"), सदस्यता के पहली बार सक्रिय होने के बाद लगातार बारह (12) महीनों ("छूट अवधि") तक प्राप्त कर सकते हैं.
B. अगर आप किसी छूट अवधि के दौरान किसी भी समय अपनी छात्र-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यता रद्द करते हैं, तो आप उसी छूट अवधि के दौरान छात्र-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यता की एक्सेस फिर से खरीदकर अपनी सदस्यता को दोबारा सक्रिय कर सकते हैं. हालांकि, फिर से सक्रियण पर आपको उस छूट अवधि में आपको उन महीनों में से केवल शेष बचे छूट वाले महीने ही प्राप्त होंगे, जो अपनी सदस्यता रद्द नहीं करने पर आपके पास होते. आपकी उस समय की मौजूदा छूट अवधि हमेशा उस छूट अवधि के लिए आपके द्वारा पहली बार सदस्यता लेने और अपनी पात्र छात्र स्थिति सत्यापित करने के लगातार बारह (12) महीने बाद समाप्त होगी. छूट की अवधियां किसी भी कारण से बढ़ाई नहीं जा सकती हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपकी सदस्यता जनवरी में शुरू होती है, तो आप दिसंबर के अंत तक लगातार बारह (12) महीनों के लिए छूट अवधि सक्रिय कर चुके होंगे. अगर आप उस वर्ष मार्च में अपनी सदस्यता रद्द करते हैं और उसे अगस्त में फिर से सक्रिय करते हैं, तो छूट की अवधि वही रहेगी और उसी वर्ष दिसंबर के अंत में समाप्त भी हो जाएगी.
C. पहली छूट अवधि के बाद, पात्र छात्र अपने स्वयं के उपयोग के लिए अधिकतम तीन (3) अतिरिक्त छूट अवधि को सक्रिय कर सकते हैं, बशर्ते कि वे पात्र बने रहें और फिर से सत्यापन के लिए अपनी योग्यता वाली जानकारी को सक्रिय रूप से दोबारा प्रस्तुत करें.
D. पात्र छात्र जो अपने छात्र-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यता की अधिकतम अवधि सीमा तक पहुंच चुके हैं, जैसा कि ऊपर बताया गया है या जो अपने छात्र स्थिति को फिर से सक्रिय नहीं करते हैं, वे स्वचालित रूप से लागू एक-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यता में स्थानांतरित हो जाएंगे, जैसा कि विज्ञापित किया गया है और मौजूदा छात्र छूट अवधि समाप्त होने के बाद, उनसे मासिक आवर्ती आधार पर उस समय की मौजूदा पूरी कीमत का लिया जाना शुरू हो जाएगा..
E. पात्र छात्र जो छात्र छूट अवधि के अंत में एक-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यता में स्थानांतरित नहीं होना चाहते हैं, उन्हें पहले अपनी सदस्यता रद्द करनी होगी और वे इन सशुल्क सदस्यता शर्तों के रद्दीकरण अनुभाग में उल्लिखित चरणों का पालन करके छूट अवधि समाप्त होने से पहले किसी भी समय ऐसा कर सकते हैं.
3. भुगतान; रद्दीकरण
जब तक अन्यथा संकेत न दिया जाए (उदाहरण के लिए, अगर आपने प्रीपेड अवधि के लिए साइन अप किया है (जैसा कि उपयोग की शर्तों में परिभाषित है)), सशुल्क सदस्यता रद्द होने तक अनिश्चित काल तक जारी रहती है. आपको प्रत्येक बिलिंग अवधि के पहले दिन आवर्ती आधार पर बिल दिया जाएगा और आप भुगतान करेंगे और आप अपनी भुगतान विधि को उस समय की मौजूदा सदस्यता शुल्क चार्ज करने के लिए हमें (या अगर आप किसी तृतीय पक्ष के माध्यम से साइन अप करते हैं, तो लागू तृतीय पक्ष) अधिकृत करेंगे.
आप किसी भी समय अपने Spotify अकाउंट में लॉग इन करके और अकाउंट पेज पर दिए गए निर्देशों का पालन करके यायहां क्लिक करके और निर्देशों का पालन करके अपनी सशुल्क सदस्यता रद्द कर सकते हैं. जब तक अन्यथा कहा न जाए, रद्दीकरण उस बिलिंग अवधि के अंत से प्रभावी होगा जिसमें आपने रद्दीकरण किया था.
4. निःशुल्क और छूट दर पर मौजूद ट्रायल
समय-समय पर, हम या हमारी ओर से अन्य लोग, किसी निर्दिष्ट अवधि के लिए भुगतान के बिना या कम दर पर सशुल्क सदस्यता के परीक्षण (प्रत्येक "ट्रायल") का प्रस्ताव दे सकते हैं. प्रत्येक ट्रायल एक खास सशुल्क सदस्यता के संबंध में उपलब्ध कराया जाता है और, प्रत्येक मामले में, ट्रायल पर यह अनुभाग उस संबंधित सशुल्क सदस्यता के लिए अतिरिक्त नियमों और शर्तों को पूरा करता है और संदर्भ द्वारा शामिल करता है. सशुल्क सदस्यता के लिए अतिरिक्त नियमों और शर्तों के साथ किसी भी टकराव की स्थिति में, यह अनुभाग 4 प्राथमिकता लेगी. प्रत्येक ट्रायल उसके विज्ञापन के आधार पर उपलब्ध कराया जाता है, और पात्रता, उपलब्धता, अवधि और रद्दीकरण के नियमों के अधीन होता है, जिनका विवरण नीचे दिया गया है। जब तक अन्यथा विज्ञापन में नहीं दिखाया गया हो, ट्रायल किसी भी तृतीय पक्ष के उत्पाद या सेवाओं की अनुमति या उनका एक्सेस नहीं देते हैं.
कुछ ट्रायल के लिए, हमें ट्रायल शुरू करने के लिए आपसे आपके भुगतान विवरण की आवश्यकता होगी (जिसे हमारी गोपनीयता नीति के अनुसार संग्रहीत और संसाधित किया जाएगा). ऐसे विवरण देकर, आप सहमत होते हैं कि हम ट्रायल की समाप्ति के बाद पहले दिन से ही आपसे तब तक मासिक आवर्ती आधार पर या अन्य अंतराल पर सशुल्क सदस्यता के लिए स्वचालित रूप से शुल्क लेना शुरू कर सकते हैं, जिसके बारे में हम आपको पहले ही बता देंगे, जब तक कि आप पहले ही इसे रद्द न कर दें (रद्द करने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी के लिए ऊपर अनुभाग 3 देखें). प्रत्येक ट्रायल नीचे उल्लिखित अनुसार विज्ञापित सशुल्क सदस्यता की एक्सेस देता है:
A. विज्ञापन में दिखाए गए मूल्य पर (अगर कोई हो); और
B. नीचे अनुभाग 4.3 में आगे बताए गए शुरुआती परिचयात्मक अवधि के लिए, यह आपके द्वारा ट्रायल की खरीदारी की पुष्टि और चेकआउट प्रक्रिया पूरी करते ही शुरू होता है ("ट्रायल अवधि") .
4.1. ट्रायल के लिए पात्रता
किसी ट्रायल के योग्य होने के लिए, उपयोगकर्ताओं को आगे दी गई सभी शर्तें (हर एक "योग्य उपयोगकर्ता") पूरी करनी होगी:
A. जब तक आप किसी ऐसे ट्रायल की सदस्यता नहीं ले रहे हैं जो पिछले सदस्यों के लिए उपलब्ध होने के रूप में विज्ञापित किया गया है, आप किसी भी और सभी सशुल्क सदस्यताओं के लिए एक नए सदस्य होने चाहिए और आपने पहले कभी भी सशुल्क सदस्यता की सदस्यता नहीं ली हो या उसका ट्रायल स्वीकार नहीं किया हो.
B.अगर आप किसी ऐसे ट्रायल की सदस्यता ले रहे हैं जो विज्ञापित रूप से पिछले सदस्यों के लिए उपलब्ध है, तो आपको संबंधित सशुल्क सदस्यता (जैसा कि विज्ञापित किया गया है) का सदस्य होना चाहिए और आपकी सदस्यता विज्ञापित तारीख या समय सीमा से पहले समाप्त हो जानी चाहिए.
C. पारिवारिक सशुल्क सदस्यता और छात्र-उपयोगकर्ता सशुल्क सदस्यता के लिए ट्रायल के संबंध में: ऊपर क्रमशः अनुभाग 2.2 और 2.3 में तय अतिरिक्त पात्रता आवश्यकताएं लागू होंगी.
D. जब तक विज्ञापन में अन्यथा नहीं दिखाया गया हो, आपको Spotify को ऐसी मान्य और मौजूदा भुगतान विधि उपलब्ध करानी होगी जिसे Spotify द्वारा स्वीकृत किया गया हो (प्रीपेड कार्ड और Spotify गिफ़्ट कार्ड, भुगतान के मान्य प्रकार नहीं हैं).
E. जब तक विज्ञापन में अन्यथा नहीं दिखाया गया हो, आपको उपरोक्त भुगतान विधि Spotify को सीधे उपलब्ध करानी होगी, किसी तृतीय पक्ष के माध्यम से नहीं (जैसे कि, किसी केबल या दूरसंचार प्रदाता या अन्य डिस्ट्रिब्यूटर के माध्यम से नहीं).
F. अतिरिक्त पात्रता आवश्यकताएं (अगर कोई हो) जिनका विज्ञापन समय-समय पर किसी ट्रायल के संबंध में दिखाया गया हो.
4.2 ट्रायल की उपलब्धता.
Spotify के पास उपलब्ध जानकारी के आधार पर, Spotify उचित रूप से ट्रायल के लिए आपकी पात्रता तय करेगा. ट्रायल विज्ञापन में दिखाए गए लागू ऑफ़र की समय-सीमा समाप्त होने की तारीख से पहले स्वीकार किया जाना चाहिए, अगर कोई हो. लागू कानून द्वारा अनुमत सीमा तक, Spotify किसी भी समय और किसी भी कारण से आपको नोटिस देकर और बिना किसी उत्तरदायित्व के किसी ट्रायल को संशोधित, निलंबित या समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित रखता है, ऐसी स्थिति में हम उस ट्रायल के लिए बाद के नामांकनों को स्वीकार नहीं करेंगे.
4.3 ट्रायल की अवधि और रद्दीकरण.
किसी भी ट्रायल की स्थिति में, संबंधित ट्रायल उपरोक्त अनुभाग 4.2 के अधीन, विज्ञापन में दिखाई गई अवधि के लिए जारी रहेगी.
जब तक ट्रायल की अवधि के अंत से पहले रद्द नहीं किया जाता है, या ऐसा ट्रायल प्रीपेड अवधि के साथ संयोजन में नहीं है, आप अपने आप उस खास सशुल्क सदस्यता के सदस्य बन जाएंगे जिसे आपने ट्रायल के तहत साइन अप करने के लिए चुना था और आपके द्वारा प्रदान की गई भुगतान विधि से अपने आप मासिक आवर्ती आधार पर या अन्य अंतराल पर ट्रायल के अंत के बाद पहले दिन उस समय का मौजूदा आवर्ती मूल्य लिया जाएगा, जिसे हम आपको पहले से बता देते हैं (उस सशुल्क सदस्यता की कोई भी समय-सीमा वाली सुविधाएं ट्रायल अवधि से कम हो जाएंगी). ** अगर आप यह शुल्क नहीं देना चाहते हैं, तो आपको ट्रायल की समाप्ति से पहले ये करके रद्द करना होगा; A) अगर आपने SPOTIFY के ज़रिए ट्रायल के लिए साइन अप किया है, तो ** यहां** बताए गए चरणों को पूरा करके, या B) अगर आपको किसी तृतीय पक्ष के ज़रिए ट्रायल मिला है, तो आपको तृतीय पक्ष के ज़रिए लागू सशुल्क सदस्यता को रद्द करना होगा**.
जब तक अन्यथा न कहा गया हो, उदाहरण के लिए, इन शर्तों में कहीं और या किसी ऑफ़र या ट्रायल के संबंध में, जिसमें ऑफ़र या ट्रायल को रद्द करने की प्रक्रिया भी शामिल है, अगर आप ट्रायल अवधि के दौरान ट्रायल रद्द करते हैं, तो आप सशुल्क सदस्यता की एक्सेस खो देंगे और ट्रायल अवधि के अंत में आपका Spotify खाता अपने आप Spotify निःशुल्क खाते में बदल जाएगा.
5. सामग्री सुनने का आबंटित समय और टॉप-अप खरीदारी (केवल कुछ सशुल्क सदस्यताओं पर लागू)
कुछ सशुल्क सदस्यताएं कुछ प्रकार की सामग्री के लिए सुनने के कुछ आबंटित समय के साथ आ सकती हैं, उदाहरण के लिए (लेकिन प्रत्येक मामले में विज्ञापित के अनुसार) ऑडियोबुक ("सामग्री सुनने का आबंटित समय"). हम समय-समय पर प्रकाशित करेंगे कि कौन सी सशुल्क सदस्यता में सामग्री सुनने का आबंटित समय और कितना सुनने का समय शामिल है और क्या हम इस आबंटन में कोई बदलाव करते हैं. Spotify अपने विवेकानुसार सामग्री सुनने के आबंटित समय को बदल सकता है, और किसी भी उचित माध्यम से आपको ऐसे बदलावों के बारे में पहले से सूचित करेगा. नोट: सामग्री सुनने का अप्रयुक्त आबंटित समय, विज्ञापित अनुसार, समाप्ति के अधीन होगा.
आप अतिरिक्त "टॉप-अप" घंटे खरीदने के पात्र हो सकते हैं, जिनका उपयोग आप तब कर सकते हैं जब सामग्री सुनने का आपका आबंटित समय समाप्ति से पहले समाप्त हो जाता है. आपकी सशुल्क सदस्यता में क्या शामिल है और आपके पास सामग्री सुनने का कितना आबंटित समय बचा है, यह आप कभी भी अपने खाता पेज पर जाकर देख सकते हैं.
सशुल्क सदस्यता के अंतर्गत उपभोग के लिए उपलब्ध सामग्री समय-समय पर भिन्न हो सकती है. परिणामस्वरूप, ऐसी सामग्री Spotify पर कहीं और उपलब्ध समान सामग्री के कैटलॉग के समान नहीं हो सकती है. उदाहरण के लिए, ऑडियोबुक के मामले में, यह ज़रूरी नहीं कि सशुल्क सदस्यता के भाग के रूप में उपभोग के लिए उपलब्ध कराई गई कोई भी ऑडियोबुक, Spotify पर सीधे खरीद के लिए उपलब्ध कराई गई ऑडियोबुक हो. Spotify पर ऑडियोबुक पर और जानकारी के लिए, कृपया अक्सर पूछे जाने वाले सवाल देखें.
6. ऐड-ऑन सुविधाएं
समय-समय पर, Spotify सशुल्क सदस्यता उपयोगकर्ताओं के लिए कुछ ऐड-ऑन सेवाएं उपलब्ध करा सकता है. ऐड-ऑन सेवाओं की अपनी उपयोग की शर्तें लागू होंगी. हम इन शर्तों को आपके ध्यान में लाने के लिए उचित कदम उठाएंगे. कुछ ऐड-ऑन सुविधाओं में पात्रता और भुगतान की अतिरिक्त शर्तें हो सकती हैं. Spotify पर ऐड-ऑन सुविधाओं पर और जानकारी के लिए, कृपया अक्सर पूछे जाने वाले सवाल देखें.